श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म प्रबंध समिति जयपुर के तत्तावधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 से 26 अप्रैल तक आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ शुक्रवार सुबह 8 बजे मांगलिक क्रियाओं के साथ विधानाचार्य पं अजित शास्त्री ने प्रारंभ कराया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन बड़जात्या की यह खबर…
जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म प्रबंध समिति जयपुर के तत्तावधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 से 26 अप्रैल तक आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ शुक्रवार सुबह 8 बजे मांगलिक क्रियाओं के साथ विधानाचार्य पं अजित शास्त्री ने प्रारंभ कराया। इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, मंत्री राजेश बोहरा, मनोज बोहरा, पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, मुनि वैय्यावृत्ति महिला समूह की अध्यक्ष प्रमिला शाह आदि महानुभावों ने किया। आचार्य श्री ने गायत्री नगर प्रवास के दौरान विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर 24 घंटे का णमोकार महामंत्र कराने का आह्वान किया।
उस समय हर घंटे के पाठ करने वाले श्रेष्ठी परिवारों का चयन किया गया। संचालन अरूण शाह ने किया। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को णमोकार अखंड पाठ के समापन के बाद 8.30 से णमोकार विधान का कार्यक्रम रखा गया है एवं रात्रि में 8 बजे से युवा विंग द्वारा भक्ति संध्या होगी एवं 26 अप्रैल को प्रातः 7.30 बजे से श्रीजी की रथ यात्रा, मन्दिर जी शिखर में स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक आदि कार्यक्रम होंगे।













Add Comment