समाचार

संत सूरदास ने दिया समाज को नया राष्ट्रीय चिंतन : सूर साहित्य का रहा समाज में अकथनीय योगदान, सक्षम ने मनाई सूरदास जयंती 


समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम ने मंगलवार को संत सूरदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें हिन्दी साहित्य एवं कृष्ण भक्ति धारा का उत्कृष्ठ कवि बताया। जिन्होंने दृष्टिबाधित होते हुए भी समाज में अपना विशेष स्थान बनाया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम ने मंगलवार को संत सूरदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें हिन्दी साहित्य एवं कृष्ण भक्ति धारा का उत्कृष्ठ कवि बताया। जिन्होंने दृष्टिबाधित होते हुए भी समाज में अपना विशेष स्थान बनाया। मुख्य अतिथि नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने साहित्य के क्षेत्र में संत सूरदास द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्हें समाज के उत्थान के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को नया दृष्टिकोण देने में सूर साहित्य का अकथनीय योगदान है। जिसके माध्यम से समाज को प्रभावित करने वाले तात्कालिक कुठाराघातों से बचा कर जनमानस को नई दिशा मिलती है।

दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए प्रेरणासा्रेत 

नेहरू महाविद्यालय के संस्कृत सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संत सूरदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता सक्षम जिलाध्यक्ष अक्षय अलया ने करते हुए कहा कि वह दृष्टिबाधित दिव्यांगों के लिए प्रेरणासा्रेत हैं। सक्षम संगठन का ब्रॉन्ड एम्बेसडर मानते हुए राष्ट्रीय स्तर पर संत सूरदास जयंती को मनाकर उनका स्मरण करता है। संगोष्ठी में डॉ. रामकुमार रिछारिया, डॉ. राजीव निरंजन, डॉ. अनिल सूर्यवंशी ने हिन्दी साहित्य में संत सूरदास की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए समाज का आदर्श बताया। कार्यक्रम के दौरान संगठन मंत्र जिला सहसचिव ध्रुव साहू द्वारा किया गया जवकि सक्षम दृष्टिकोण एवं परिकल्पना श्रमण प्रकोष्ठ प्रमुख संजीव सौरया ने करते हुए बताया कि सक्षम की मान्यता है कि दिव्यांगता प्रकृति में अन्तर्निहित विविधता का ही एक अन्तरंग पक्ष है।

 सक्षम दिव्यांगों एवं प्रशासन के बीच में सेतू 

दिव्यांगजनों के पूर्ण सहभाग एवं समावेश ने समाज एवं राष्ट्र का हित होगा। संचालन जिला महामंत्री अजय जैन साइकिल ने किया और उन्होंने कहा कि सक्षम द्वारा दिव्यांगों के उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और सक्षम दिव्यांगों एवं प्रशासन के बीच में सेतू का कार्य करते हुए उन्हें अपने अधिकार दिलाने के लिए समाज में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 

इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ. आशा साहू, डॉ. अरिमर्दन सिंह, डॉ. सूबेदार सिंह, डॉ. ओपी चौधरी, डॉ. शैलेन्द्र चौहान, डॉ. पराग अग्रवाल, डॉ. वनीत अग्निहोत्री, डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, डॉ. गिरेंद्र सिंह, संतोषसिंह, फहीम वक्श, धुव्र किलेदार, अंकित चौबे, दीपक रावत, पुष्पेंद्र तिवारी, रविशंकर राठौर, वीरेन्द्र जैन सोनू, दीपक सिंघई, देवेन्द्र जैन मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page