दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा उत्सव प्रभु आराधना श्रृंखला के अंतर्गत प्रथम मासिक अभिषेक एवं अक्षय तृतीया महापर्व के उपलक्ष्य में इक्षुरस (गन्ने के रस) वितरण का आयोजन सोमवार को लश्कर रोड स्थित कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर (कैलाश पर्वत) में किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…
भिंड। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड द्वारा उत्सव प्रभु आराधना श्रृंखला के अंतर्गत प्रथम मासिक अभिषेक एवं अक्षय तृतीया महापर्व के उपलक्ष्य में इक्षुरस (गन्ने के रस) वितरण का आयोजन सोमवार को लश्कर रोड स्थित कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर (कैलाश पर्वत) में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7.15 बजे भगवान आदिनाथ के सामूहिक अभिषेक के साथ हुआ। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार दिवस की स्मृति में सभी सदस्य दंपत्तियों ने पूर्ण श्रद्धा भाव से अभिषेक किया। इसके बाद विश्व शांति की कामना के साथ शांतिधारा की गई। जिसमें समाज की सुख-समृद्धि हेतु मंत्रोच्चारण के बीच अर्घ्य समर्पित किए गए। इक्षुरस वितरण से किया पुण्य लाभ अक्षय तृतीया के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए। अभिषेक के बाद प्रातः 8.15 बजे से इक्षुरस (गन्ने के रस) का वितरण किया गया। राहगीरों एवं दर्शनार्थियों को शीतल गन्ने का रस वितरित कर सदस्यों ने धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम की विशेष रौनक ग्रुप का निर्धारित ड्रेस कोड रहा। महिला विंग की सदस्याएं लाइट पर्पल साड़ी एवं पुरुष वर्ग स्काई ब्लू शर्ट में नजर आए। जिससे आयोजन की भव्यता और एकता देखते ही बन रही थी।
इन सभी की रही मौजूदगी
इस पुनीत अवसर पर अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम जैन, सचिव अंशुल आयशा जैन, कोषाध्यक्ष रविंद्र सुधा जैन एवं शिरोमणि संरक्षक अशोक जया जैन सहित अतुल ज्योति जैन, राजेंद्र कुमार जैन सर्राफ, राजीव वर्षा जैन, रिषभ सोनम जैन, असीम नेहा जैन, विवेक नेहा जैन, अक्षय प्रगति जैन, मनीष गौरी जैन, अनुज स्वाति, समर सुरभि जैन, डॉ जितेंद्र ज्योति जैन, नीरज जैन, ऋषभ पूजा जैन एवं लगभग 50 सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। ग्रुप के सचिव अंशुल जैन ने बताया कि कार्यक्रम के लिए अपेक्षित सहयोग पूर्ण उत्साह के साथ प्राप्त हुआ। सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों का एवं कीर्ति स्तंभ मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए धर्म और सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।













Add Comment