समाचार

अक्षय तृतीया पर आदिनाथ आहार दिवस मनाया : बच्चों को सुनाई भगवान ऋषभदेव की कहानी 


दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने आखातीज पर्व प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार दिवस के रूप में मनाया। प्रातः पार्श्वनाथ जिनालय में बच्चों ने श्रीजी का जलाभिषेक किया। डडूका से पढ़िए, अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट 


डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों ने आखातीज पर्व प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार दिवस के रूप में मनाया। प्रातः पार्श्वनाथ जिनालय में बच्चों ने श्रीजी का जलाभिषेक किया।

बाद में समुच्चय पूजा पढ़ी और आदिनाथ भगवान की पंचकल्याणक युक्त पूजा और जयमाला पढ़ी। बच्चों को बताया गया कि भगवान आदिनाथ को 6 माह तक तक पडगाहन विधि न मिलने के कारण किस तरह आहार नहीं मिला और किस तरह राजा श्रेयांस ने उन्हें प्रथम बार इक्षुरस का आहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रात्रि में जिनालय में आयोजित भक्तामर दीप महाअर्चना में सभी बच्चों ने भी समाजजनों के साथ हिस्सा लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page