समाचार

राष्ट्रीय जनगणना में जैन समुदाय के लिए आवश्यक पंजीकरण निर्देश : निर्देशों का पालन कर अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाएं


आगामी राष्ट्रीय जनगणना के संदर्भ में जैन समाज के सभी सदस्यों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे अपने पंजीकरण के समय निर्धारित कोड एवं जानकारी का सही एवं एकरूपता के साथ उपयोग करें, जिससे समुदाय की सटीक जनगणना सुनिश्चित हो सके। जबलपुर से पढ़िए, यह विशेष रिपोर्ट…


जबलपुर। आगामी राष्ट्रीय जनगणना के संदर्भ में जैन समाज के सभी सदस्यों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे अपने पंजीकरण के समय निर्धारित कोड एवं जानकारी का सही एवं एकरूपता के साथ उपयोग करें, जिससे समुदाय की सटीक जनगणना सुनिश्चित हो सके।जैन युवा फेडरेशन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार धर्म (Religion) के अंतर्गत कोड 04 का चयन करें। जाति (Caste) के लिए कोड 0576 तथा उपजाति (Sub-caste) के लिए कोड 0547 का उपयोग करें। मातृभाषा (Mother Tongue) में ‘प्राकृत (Prakrit)’ दर्ज करें। जनगणना प्रपत्र के कॉलम क्रमांक 10 (जाति) में केवल ‘जैन’ लिखें, न कि दिगंबर या श्वेतांबर। यह निर्देश जैन समाज की एकरूप पहचान एवं सटीक आंकड़ों के संकलन के उद्देश्य से जारी किए गए हैं। सभी समाजबंधुओं से अनुरोध है कि वे इन निर्देशों का पालन करें एवं अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी साझा करें ताकि जनगणना में जैन समुदाय का सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके

अपील:

जैन युवा फेडरेशन ने सभी जैन समाज के सदस्य इस महत्वपूर्ण सूचना को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य सदस्यों तक अवश्य पहुँचाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page