समाचार

राष्ट्रीय अधिवेशन में सोशल ग्रुप एक्सीलेंट का उत्कृष्ट प्रदर्शन: कई श्रेणियों में चांदखेड़ी में मिला ग्रुप को सम्मान 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट को चांदखेड़ी में हुए फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न प्रतिष्ठित श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ग्रुप के संस्थापक निलेश दीपाली कासलीवाल के अध्यक्षीय कार्यकाल वर्ष 2025 में किए गए धार्मिक, सामाजिक, मनोरंजक एवं यात्रा संबंधी आयोजनों में सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण के कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट को चांदखेड़ी में हुए फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न प्रतिष्ठित श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ग्रुप के संस्थापक निलेश दीपाली कासलीवाल के अध्यक्षीय कार्यकाल वर्ष 2025 में किए गए धार्मिक, सामाजिक, मनोरंजक एवं यात्रा संबंधी आयोजनों में सभी सदस्यों के सहयोग और समर्पण के कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई। अधिवेशन में ग्रुप को श्रेष्ठ ग्रुप का सम्मान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष के रूप में आनंद पारूल पहाड़िया को सम्मानित किया गया। ग्रुप को श्रेष्ठ धार्मिक यात्रा, श्रेष्ठ धार्मिक गतिविधि, श्रेष्ठ मनोरंजन गतिविधि, श्रेष्ठ मानव सेवा तथा पर्यावरण कार्य के लिए भी पुरस्कार प्राप्त हुए।

मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि प्लेटिनम ऑफ द ईयर सम्मान संरक्षक जितेंद्र मोनिका जैन एवं संजय सपना पापडीवाल को प्रदान किया गया। वहीं फेडरेशन में विशेष सहयोग के लिए पिंकेश नेहा बिलाला एवं संजय सपना पापडीवाल को सम्मानित किया गया। सचिव शरद वेद ने आभार व्यक्त किया। साथ ही नवीन सत्र में अध्यक्ष राजीव अर्चना लुहाड़िया, सचिव बाहुबली श्वेता पाटनी एवं कोषाध्यक्ष आनंद पारूल पहाड़िया के नेतृत्व में पूरी टीम ने नई ऊर्जा और उत्साह के साथ प्रभावी बैनर प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page