समाचार

30 वें अधिवेशन में शामिल हुआ दिगंबर जैन सोशल ग्रुप : प्रतापगढ़ ग्रुप को पहली बार 6 अवॉर्ड से किया सम्मानित 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30 वां राष्ट्रीय अधिवेशन चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी झालावाड़ में हुआ। इसमें प्रतापगढ़ ग्रुप ने भी हिस्सा लिया। बेस्ट स्टार ऑफ द ईयर एवं बेस्ट सचिव का अवॉर्ड अंकित जैन को, बेस्ट कोषाध्यक्ष अवॉर्ड देवेंद्रकुमार बंडी को, बेस्ट ग्रुप एवं बेस्ट ग्रुप विस्तारक के अवॉर्ड सहित 6 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रतापगढ़ ये पढ़िए, यह खबर..


प्रतापगढ 12 अप्रैल। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30 वां राष्ट्रीय अधिवेशन चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी झालावाड़ में हुआ। इसमें प्रतापगढ़ ग्रुप ने भी हिस्सा लिया। ग्रुप के मीडिया प्रभारी मुकेश जैन सिद्धि ने बताया कि ग्रुप अध्यक्ष राजेश कोठारी के नेतृत्व एवं सचिव मनीष सालगिया के निर्देशन में प्रतापगढ़ ग्रुप ने 30 वें अधिवेशन में हिस्सा लिया। अधिवेशन कार्यक्रम पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन एवं चांदखेड़ी तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष हुकुमचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पुण्यार्जक परिवारों ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद देशभर से आए 300 ग्रुप के सदस्यों ने बैनर प्रजेंटेशन दिया। बीते वर्ष में श्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं ग्रुपों को सम्मानित किया गया।

प्रतापगढ़ ग्रुप को मिले कई अवॉर्ड

बेस्ट स्टार ऑफ द ईयर एवं बेस्ट सचिव का अवॉर्ड अंकित जैन को, बेस्ट कोषाध्यक्ष अवॉर्ड देवेंद्रकुमार बंडी को, बेस्ट ग्रुप एवं बेस्ट ग्रुप विस्तारक के अवॉर्ड सहित प्रतापगढ़ ग्रुप को कई श्रेणी में पहली बार 6 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने जैन समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

अधिवेशन के लिए रखा प्रस्ताव

ग्रुप के अध्यक्ष राजेश कोठारी ने शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अगले वर्ष प्रतापगढ़ में 31 वें अधिवेशन को करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर आगामी दिनों में कमेटी मीटिंग में विचार करने की बात कही गई। अधिवेशन में देशभर के करीब 1300 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमे नामचीन उद्योगपति, आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, केंद्रीय और राज्य सेवा में बड़े पदों पर सेवा दे चुके समाजजन शामिल रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page