समाचार

कार-ट्रैक्टर की टक्कर में जैन परिवार की महिला की दुःखद मृत्यु: सोनगिर दर्शन करने जाते वक्त हुआ हादसा 


नेशनल हाईवे 44 पर एक दर्दनाक में जैन परिवार की एक महिला की दुःखद मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित सात लोग घायल है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। सभी उप्र के टुंडला के पास चारखी गांव के निवासी हैं। मुरैना से पढ़िए, यह खबर…


मुरैना। नेशनल हाईवे 44 पर एक दर्दनाक में जैन परिवार की एक महिला की दुःखद मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बच्चों और महिलाओं सहित सात लोग घायल है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। सभी उप्र के टुंडला के पास चारखी गांव के निवासी हैं। यह लोग वे दतिया में सोनागिरि दर्शन करने जा रहे थे। तभी श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। सराय छोला थाना पुलिस ने डायल 112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप्र के टुंडला, चारखी गांव के रहने वाला जैन परिवार मारुति कार से सोनागिरि जैन मंदिर दर्शन करने निकला था। चंबल राजघाट पुल निकलने के बाद जैन परिवार गाड़ी में ही खाना खा रहा था। तभी नायकपुरा मोड़, सराय छोला थाना क्षेत्र के पास श्रद्धालुओं से भरी कार और सरसों बेचकर घर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में प्रशांत जैन (30 वर्ष), पुष्पा जैन (60 वर्ष), अजीब जैन (8 वर्ष), संतोष कुमारी (72 वर्ष), प्रकाश जैन (60 वर्ष), दीपा जैन (44 वर्ष) और द्रव जैन (5 वर्ष) शामिल हैं। मुरैना से जैन समाज और जैन मित्र मंडल जिला अस्पताल समाजजनों की मदद के लिए पहुंच गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page