शहर के बाजार नंबर 3 में बन रहे आदिनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा का समय अब नजदीक आ गया है। मंदिर निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंदिर पूरा बनकर तैयार हो चुका है। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…
रामगंजमंडी। शहर के बाजार नंबर 3 में बन रहे आदिनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा का समय अब नजदीक आ गया है। मंदिर निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंदिर पूरा बनकर तैयार हो चुका है। अंतिम दौर में मंदिर परिसर के सिंह द्वार जो 26 फुट ऊँचा बनेगा, उसका कार्य चल रहा है। यह कार्य अगले 7 दिन में पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रामगंजमंडी की प्रतिष्ठा करवाने राष्ट्रीय रत्न खरतरगच्छाधिपति ने जैसलमेर से 9 मार्च को विहार किया। इस दौरान गुरुदेव ने बाड़मेर में आराधना भवन का शिलान्यास किया और पाली के पास करमावास में एक मंदिर की प्रतिष्ठा करवाई। शुक्रवार को आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वरजी भीलवाड़ा के पास मांडल पहुंचे। रामगंजमंडी श्रीसंघ की ओर से पूर्व पार्षद साक्षी पारख, श्रेयांस पारख, गौरव बापना, सुशील गोखरू, विजय चोपड़ा ने मांडल पहुंचकर गुरुदेव के दर्शन किए और रामगंजमंडी मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका (आमंत्रण) भेंट की एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
12 अप्रैल को सुबह 8 बजे होगा मंगल प्रवेश
मांडल से आई पूर्व पार्षद साक्षी पारख एवं सुशील गोखरू ने कहा कि इतने लम्बे विहार के बाद भी आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर के चेहरे पर थकान देखने को नहीं मिली और गुरुदेव रामगंजमंडी पहुंचने के लिये काफी उत्साहित एवं प्रसन्न दिखे। आचार्य 12 अप्रैल को सुबह रामगंजमंडी के नारायण टॉकीज चौराहे से नगर में प्रवेश करेंगे। जहां से गाजे-बाजे के साथ श्रीसंघ उनको बाजार नंबर 3 से होते हुए मंदिर लाएगा। आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर की निश्रा में बना यह मंदिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। मांडल, भीलवाड़ा और ब्यावर के उपस्थित लोगों से मणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कहा कि पुराने मंदिर को उतारकर नया शिखरबद्ध मार्बल का मंदिर मात्र 8 महीनों में घिसाई तक करवा कर रामगंजमंडी के राजकुमार पारख ने इतिहास रच दिया। जबकि राजकुमार पारख की बेटी साक्षी पारख, गौरव बापना, विजय चोपड़ा, श्रेयांस पारख ने इसे गुरुदेव की पावन निश्रा और समय समय पर मिले मार्गदर्शन से इतनी कम अवधि में मंदिर का बनना बताया।
प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे कई धार्मिक आयोजन
शहर में 12 से 15 अप्रैल को प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य मणिप्रभ सूरीश्वरजी के प्रवचन, कई तरह की पूजा, हवन, दादावाड़ी की वार्षिक ध्वजा एवं तीनों दिन राजकमल आइल मिल में मोहित बोथरा प्रसिद्ध गायक कलकत्ता, अरिहंत कांकरिया प्रसिद्ध गायक ब्यावर की भजन संध्या होगी। वहीं 14 अप्रैल को मोटीवेशन स्पीकर शांतिभाई गोलेच्छा बम्बई वालों का कार्यक्रम भी होगा। 12 अप्रैल को गाँव सांझी में बाड़मेर की सोनू वडेरा अपनी प्रस्तुति देंगी।
सजने लगा राजकमल आइल मील
कार्यक्रम में व्यवस्था करने वाले मेघा टेन्ट हाउस के सागर शर्मा के की ओर से 1 अप्रैल से ही कार्यक्रम स्थल पर राजकुमार पारख के निर्देशन में तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत 35 फिट ऊँचा डोम और 40 फिट चौड़ा हेरिटेज मैन गेट आदि का कार्य शुरू कर चल रहा है एवं रामगंजमंडी के बाजारों में मणिप्रभ सूरीश्वर के आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के बड़े-बड़े होर्डिंग एवं कटआउट की भरमार दिखने लगी है। श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने कहा कि 12 अप्रैल को दोपहर में 2 बजे श्रीआदिनाथ जैन मंदिर में वार्ता होगी। जिसमें खरतरगच्छाधीपति संबोधित करेंगे।













Add Comment