आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागरजी महाराज को दिगंबर जैन समाज नेमीनगर जैन कॉलोनी द्वारा वर्षायोग 2026 के लिए श्रीफल भेंट किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनील सागरजी महाराज को दिगंबर जैन समाज नेमीनगर जैन कॉलोनी द्वारा वर्षायोग 2026 के लिए श्रीफल भेंट किया गया। समाज के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया एवं महामंत्री गिरीश पाटोदी ने बताया कि पट्टाचार्य सुनील सागर जी महाराज ससंघ लगभग 70 साधकों का वर्षा योग 2026 नेमी नगर जैन कॉलोनी इंदौर में स्थापित करने के लिए समाज के पदाधिकारी एवं इंदौर समाज सामाजिक संसद के नव निर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा संयुक्त रूप से गुरुदेव से निवेदन करने पहुंचे। कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक इंद्र कुमार सेठी एवं संदीप गंगवाल ने बताया कि इस अवसर पर इंद्रकुमार सेठी के साथ नेमीनगर समाज के अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, महामंत्री गिरीश पाटोदी उपाध्यक्ष संदीप गंगवाल, सह मंत्री पवन गुना वाले, कोषाध्यक्ष राजेश बज, सुयश बाकलीवाल प्रवीण पाटनी, प्रवीण पहाड़िया, मनीष काला मोनू, रवि वेद संजय बड़जात्या, छावनी समाज के महामंत्री देवेंद्र सेठी,सामाजिक संसद इंदौर के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, आनंद गोधा भी बड़ौदा पहुंच कर गुरुवर से निवेदन करने साथ साथ रहे। दोनों ने संपूर्ण इंदौर समाज की ओर से एक ऐतिहासिक चातुर्मास संपन्न करवाने के लिए प्रयासरत होंगे। ऐसा महाराजजी के समक्ष निवेदन किया। महाराजजी ने सभी की बातों को ध्यान से सुना।और नेमीनगर समाज को अपना संपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया और कहा अभी कुछ निश्चय नहीं कहा जा सकता लेकिन संभावना पूरी है। आचार्य श्री के आशीर्वाद से सम्पूर्ण समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।
संपूर्ण इंदौर समाज के लिए यह वर्षायोग निश्चित रूप से एक वरदान साबित होगा। जिसके माध्यम से समाज में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। नेमीनगर समाज समस्त इंदौर समाज से एक जुट होकर इस पुनीत कार्य में जुटने का आह्वान करता है।













Add Comment