समाचार

समर्थ सिटी जिनालय में श्रद्धा से मना भगवान महावीर जन्म कल्याणक : मुख्य स्वर्ण रथयात्रा चल समारोह में समाजजनों ने झांकी के साथ की सहभागिता


भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ पश्चिम क्षेत्र में मनाया गया। स्थानीय समर्थ सिटी पार्श्वनाथ जिनालय में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह खबर…


इंदौर। भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ पश्चिम क्षेत्र में मनाया गया। स्थानीय समर्थ सिटी पार्श्वनाथ जिनालय में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। सर्वप्रथम भगवान श्री महावीर स्वामी जी का वार्षिक मस्तकाभिषेक किया गया। जिसके प्रथम अभिषेक का सौभाग्य कीर्ति ओम पाटोदी, चर्चित ऋषिका चहेती, धवल पाटोदी परिवार को प्राप्त हुआ इसी प्रकार विमान से भगवान विराजमान करने का सौभाग्य अंजुल अनुज अक्ष जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

यह जानकारी देते हुए वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि जिनालय निर्माणकर्ता ऋचा शैलेश कुमार सनत कुमार चंदेरिया परिवार सहित अशोक अंकुर जैन परिवार, नाभिनंदन मनीष पहाड़िया परिवार एवं पवन कुमार अक्षय कुमार मोठिया परिवार ने विश्व मंगल शांति धारा करने कि सौभाग्य प्राप्त किया।

अभिषेक पूजन के बाद श्रीजी को वेदी जी में विराजमान करके चल समारोह निकाला गया। जो समर्थ डायमंड, प्लेटेनियम होते हुए समर्थ ड्रीम सिटी पहुंचा। जहां पर कॉलोनी वासियों ने भक्ति-भाव के साथ श्री जी की आरती की पुनः नृत्य करते हुए चल समारोह श्री पार्श्वनाथ जिनालय पहुंचा।

इन परिवारों को मिला पुण्य लाभ

जहां पुनः समाजजनों द्वारा श्री जी के अभिषेक शांतिधारा की गई। जिसमें प्रथम चतुकोण अभिषेक का लाभ अश्विन पूजा जैन, योगेंद्र राजकुमारी जैन, अनिल मामाजी एवं मन्नुलाल चंदेरिया परिवार ने प्राप्त किया। इसी तरह शांतिधारा का लाभ सुनील रानी जैन परिवार ग्रेटर बाबा, नीरज पूजा, प्रियांश, कल्प परिवार, अनिल कुमार रजत कुमार जैन परिवार एवं ऋषभ मोना समृद्धि परिवार ने प्राप्त किया। वहीं श्री जी की महा आरती का सौभाग्य मिला अमरोद परिवार (अशोक नगर) की बहू बेटीयों को। दोपहर को समर्थ सिटी संबंधित कॉलोनियों के समाजजनों ने भव्य झांकी के साथ स्वर्ण रथ यात्रा में भी सहभागिता की। भगवान महावीर स्वामी की भव्य झांकी जन-जन का मन मोह रहीं थीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page