समाचार

पाण्डुकशिला पर श्रद्धालुओं ने किया श्री जी का अभिषेक : विमान जी में विराजित होकर निकली श्री जी की शोभायात्रा


भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर अभिनंदनोदय तीर्थ से श्री जी की भव्य शोभायात्रा वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने श्री जी का अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आज प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ से विमान जी में विराजित श्री जी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निर्धारित मार्ग से होते हुए श्री वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


ललितपुर। भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर अभिनंदनोदय तीर्थ से श्री जी की भव्य शोभायात्रा वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने श्री जी का अभिषेक कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आज प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ से विमान जी में विराजित श्री जी की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निर्धारित मार्ग से होते हुए श्री वर्णी जैन कॉलेज की भूमि स्थित पाण्डुकशिला पर पहुंची। यहां श्रेष्ठी नरेन्द्र जैन राजश्री के मार्गदर्शन में अभिषेक, शांतिधारा आदि की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न हुईं। इसमें संयोजक सनत जैन खजुरिया, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ जैन, सनत कुमार, राजीव कुमार, आलोक जैन लागौन, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, देवाश जैन मडावरा, जैन पंचायत के ऑडिटर पं. पवन जैन, अमित जैन, अंतिम जैन, सनत कुमार, ललित कुमार खनियाधाना, प्रकाश चंद जैन सतरवांस सहित परिवारजनों का विशेष योगदान रहा।

 

श्री जी के अभिषेक के उपरांत आरती रूपचंद जिनेन्द्र जैन गौरा परिवार द्वारा भक्तिपूर्वक की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मंगलाचरण पलक जैन द्वारा श्रद्धापूर्वक प्रस्तुत किया गया।

 

इस अवसर पर जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने वर्णी कॉलेज की भूमि पर भव्य शिक्षा संस्थान की स्थापना का संकल्प दोहराया। उन्होंने वर्णी कॉलेज भूमि की विवादित स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि शीघ्र ही जैन समाज इस भूमि पर जनहित में कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत शिक्षा का एक केंद्र स्थापित कर सर्व समाज के हित में कार्य करेगा।

 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आकाश जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन पंचायत द्वारा धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक इमलिया एवं राकेश जैन ‘रिंकू’ को महावीर जयंती के आयोजन में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, अभिनंदनोदय तीर्थ प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, शीलचंद अनौरा, महेन्द्र मडवैया, श्रेयांस जैन गदयाना, प्रफुल्ल कुमार दैलवारा, पंकज जैन सिमरा, अमित जैन पुल्ली, अनंत सराफ, राजकुमार सराफ, महेन्द्र पंचमनगर, भागचंद मोदी, सुनील जरावली, पुष्पेन्द्र सिंघई, शिखरचंद जैन बंट, सुनील सराफ, संतोष जैन गदयाना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

आयोजन स्थल पर जैन मिलन सिविल लाइन एवं जैन बैंकर्स फोरम द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया, जबकि श्री विद्यासागर व्यायामशाला, ललितपुर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के उपरांत श्री जी को पुनः विमान जी में विराजित कर निर्धारित मार्ग से अभिनंदनोदय तीर्थ ले जाया गया, जहां उन्हें मंदिर में विधिवत विराजमान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु जय-जयकार करते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page