समाचार

प्रतियोगिता में लवी जैन प्रथम, रीना जैन द्वितीय : त्रिशला इकाई की बैठक में महावीर जयंती पर विविध आयोजन


महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति त्रिशला इकाई की बैठक का आयोजन सुनीता जैन के निवास पर किया गया। पढ़िए रुचि चोविश्या जैन की विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति त्रिशला इकाई की बैठक का आयोजन सुनीता जैन के निवास पर किया गया। उल्लेखनीय है कि सुनीता जैन इकाई की संस्थापक अध्यक्ष हैं। बैठक के दौरान आयोजित त्रिशला माता प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इसमें प्रतिभागियों ने माता त्रिशला का रूप धारण कर भगवान महावीर का पालना झुलाया तथा भक्ति भाव से प्रस्तुतियाँ दीं। इसके साथ ही भगवान महावीर के जीवन चरित्र पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मनोरंजन और खेलों से बना उत्साहपूर्ण माहौल

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिससे बैठक का वातावरण आनंदमय बना रहा। प्रतियोगिता में लवी जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रीना जैन द्वितीय स्थान पर रहीं। दोनों विजेताओं को सभी सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक के अंत में इकाई अध्यक्ष वंदना जैन द्वारा आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। पूरे कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page