श्री 1008 भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन समाज एवं सर्व समाज द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान जैन सभा एवं श्री जैन वीर मंडल, कुचामन सिटी के तत्वावधान में महावीर भवन, पुरानी धान मंडी में आयोजित हुआ। पढ़िए सुभाष पहाड़िया की रिपोर्ट…
कुचामन सिटी। श्री 1008 भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन समाज एवं सर्व समाज द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान जैन सभा एवं श्री जैन वीर मंडल, कुचामन सिटी के तत्वावधान में महावीर भवन, पुरानी धान मंडी में आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन श्रीमती विमलादेवी (स्व. श्री भंवरलालजी), मुकेश, नरेश एवं संजय झांझरी परिवार द्वारा किया गया।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ कुचामन जैन समाज के सौभागमल, देवेन्द्र पहाड़िया, सुभाष रावंका, अजित पहाड़िया, चिरंजीलाल पाटोदी तथा दानदाता परिवार से श्रीमती विमलादेवी, नरेश-सविता झांझरी द्वारा भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में शहर के युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सुनिल-रतना पौद्धार ने दंपत्ति के रूप में रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त अजय शास्त्री (एम.पी.), यश झांझरी, हार्दिक अग्रवाल, सीमा जैन, प्रियंका पहाड़िया, चेनाराम गंगजर, नेमीचंद, तूफान सिंह, लोकेश कुमावत, आरिफ, निर्मित जैन सहित अनेक लोगों ने रक्तदान किया।
भाई-बहन विपिन-बिन्नी पहाड़िया ने भी रक्तदान कर गौरव का अनुभव किया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर सेवा का संकल्प लिया।
90 यूनिट रक्त संग्रह, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी
शिविर संयोजक प्रदीप काला एवं सचिन गंगवाल ने बताया कि राजकीय ब्लड सेंटर, कुचामन के डॉ. नरेश जोशी तथा रिलीफ ब्लड सेंटर, श्यामनगर (जयपुर) की टीम द्वारा कुल 90 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। साथ ही अरिहंत हेल्थ केयर द्वारा 180 लोगों की निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच की गई।
रक्तवीरों का सम्मान
रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को जैन समाज द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति फोटो देकर सम्मानित किया गया। अजित एवं देवेन्द्र पहाड़िया के अनुसार उत्कर्ष, अर्पित पहाड़िया, अनिल काला, रोबिन, निखिल पहाड़िया, कैलाश पांड्या, नमन काला, संदीप पांड्या, आशीष झांझरी, तेजकुमार, कमल बड़जात्या, अशोक अजमेरा, मोहित सेठी, आनंद सेठी, अशोक गोधा, सुरेश राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने निःस्वार्थ सेवा देकर शिविर को सफल बनाया।
सामाजिक संस्थाओं ने की सराहना
शिविर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के ओमप्रकाश काबरा, शकील अहमद, राम काबरा, राजेश कुमावत, जितेन्द्र राजपुरोहित, सुरेश सिखवाल, प्रकाश टेलर, विष्णु मोयल, सुरेन्द्र सिंह, रामावतार गोयल, सम्पत बगड़िया, पवन गोधा एवं नेहरू पहाड़िया ने उपस्थित होकर शिविर का अवलोकन किया और इस सेवा कार्य की सराहना की।













Add Comment