भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर जैन परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पढ़िए सन्मति जैन काका की रिपोर्ट…
सनावद। भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर जैन परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आचार्य श्री वर्धमान सागर युवा संघ एवं आचार्य श्री वर्धमान सागर बहु मंडल के तत्वावधान में वर्धमान एसोसिएशन चौक पर इस भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर की विभिन्न भजन मंडलियों के प्रमुख सदस्यों द्वारा किया गया।

भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदीप पंचोलिया द्वारा मंगलाचरण गीत से हुई। इसके पश्चात पंकज जटाले ने “महावीर की ध्वजा फहराई रही रे” भजन प्रस्तुत किया। प्रांशुल पंचोलिया द्वारा “मैं हूँ बाबा का सर्वेंट” तथा आदित्य पंचोलिया द्वारा “महा महोत्सव है ये मंगलकारी” भजन प्रस्तुत किए गए। इसी क्रम में पुण्या जैन ने “वीर आयेंगे, वीर आयेंगे” भजन की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लक्ष्मी जैन, संगीता पाटोदी, पूर्णिमा जैन, निधि झांझरी, सारिका जैन, सभ्यता जैन एवं प्रशांत चौधरी सहित अन्य कलाकारों ने भी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

भक्ति में झूमे श्रद्धालु
भजनों की मधुर धुनों पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालु गरबा एवं नृत्य करते हुए भक्ति में लीन हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रभावना वितरण किया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज के महिला-पुरुषों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया।













Add Comment