समाचार

मुनि श्री सुधासागरजी ससंघ का अभिनंदनोदय तीर्थ से पदविहार: मुनिसंघ का 27 को होगा जाखलौन में प्रवेश 


मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ का अभिनंदनोदय तीर्थ से देवोदय तीर्थ देवगढ़ के लिए पद विहार हुआ। सैकडों की संख्या में श्रद्धालु पदविहार में सम्मलित हुए। श्रावकों ने रंगोली सजाई पादप्रक्षालन कर मुनि श्री से आर्शीवाद ग्रहण किया। इसके पूर्व मुनि श्री सुधासागर महाराज, मुनि श्री निरापद सागर महाराज एवं संघस्थ एलक क्षुल्लक महाराज ने अभिनंदनोदय तीर्थ के दर्शन किए। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ का अभिनंदनोदय तीर्थ से देवोदय तीर्थ देवगढ़ के लिए पद विहार हुआ। सैकडों की संख्या में श्रद्धालु पदविहार में सम्मलित हुए। श्रावकों ने रंगोली सजाई पादप्रक्षालन कर मुनि श्री से आर्शीवाद ग्रहण किया। इसके पूर्व मुनि श्री सुधासागर महाराज, मुनि श्री निरापद सागर महाराज एवं संघस्थ एलक क्षुल्लक महाराज ने अभिनंदनोदय तीर्थ के दर्शन किए। इसके बाद गाजे बाजे के साथ पदविहार हुआ जिसमें गाजे बाजे के साथ नवयुवक सम्मलित हुए। बाल मंडल का दिव्यघोष, महिला मंडल में सैकडों की संख्या में मंगलगान करते हुए श्रविकाए मुनि श्री के साथ पद विहार कर रही थी। हाथी पर सवार श्रावक ध्वज पताकाए लेकर शोभायात्रा में सम्मलित रहे थे। शोभायात्रा अभिनंदनोदय तीर्थ से स्टेशन तिराहा होते हुए देवगढ़ की ओर आगे बढ़ी, जिनके साथ अपार जनसमुदाय रहा। देवगढ़ रोड स्थित मुडरा पेट्रोल पंप के सामने राजेन्द्र जैन,अंकित राजकल्प थनवारा की भूमि पर नवीन मंदिर संतशाला के निर्माण हेतु भूमि पूजन मुनिसंघ के आशीर्वाद और सानिध्य में हुआ। रात्रि में जिज्ञासा समाधान केपीएस महाविद्यालय परिसर में हुआ। जहां से प्रातःकाल मुनिसंघ का पदविहार जाखलौन के लिए होगा। जिसको लेकर जैन समाज में अपूर्व उत्साह है और अगुवाई की तैयारियां व्यापक स्तर से की गई हैं।

मुनि श्री के पदविहार में प्रमुख रूप से शामिल रहे…

जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, देवोदय तीर्थ अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री सीए संजीव जैन, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, धन्यकुमार जैन एड, अखिलेश जैन गदयाना, राजीव जैन लकी, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, सौरभ जैन पीलू,नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, गौरव जैन टोनू, संजय रसिया, संजीव सौरया, जिनेन्द्र जैन डिस्को, संजीव जैन ममता स्पोर्ट्स, अविनाश जैन गदयाना, श्रयांस जैन, मनोज जैन बबीना, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, विजय जैन कल्लू, मनोज जैन पत्रकार समेत सैकडों लोग शामिल रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page