‘दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड’ द्वारा प्रथम प्रतिज्ञा पर्व 2026, शपथ विधि एवं नव वर्ष मिलन समारोह किया गया। गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के 81 दंपति सदस्यों ने समाज सेवा और संगठन की निष्ठा की शपथ ली। भिंड से पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…
भिंड। शहर के अटेर रोड स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मांगलिक भवन में ‘दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिंड’ द्वारा प्रथम प्रतिज्ञा पर्व 2026, शपथ विधि एवं नव वर्ष मिलन समारोह किया गया। गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के 81 दंपति सदस्यों ने समाज सेवा और संगठन की निष्ठा की शपथ ली। प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्वनी कासलीवाल, चंबल रीजन अध्यक्ष अनुपम चौधरी एवं सचिव आशीष जैन उपस्थित रहे। उज्जैन से पधारे फेडरेशन के संयुक्त महासचिव एवं शपथ विधि अधिकारी जीवंधर जैन ने कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाहर से पधारे अतिथियों की भव्य अगवानी रेलवे स्टेशन पर जाकर सभी सदस्यों द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्देशक मंडल की मातृशक्ति द्वारा ध्वजारोहण और श्री राजेंद्र जैन द्वारा मंडप उद्घाटन कर किया गया।
चित्र अनावरण: अमित रितु जैन पवैया एवं अमित अलका जैन आरव सानया जैन बालवाड़ी परिवार द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन: डॉ. जितेंद्र ज्योति जैन, अशोक नीरज जैन सर्राफ परिवार एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। कु. निष्ठा जैन द्वारा भक्तांबर के शोले का के माध्यम से मंगलाचरण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कु. दर्शी जैन ने गरिमापूर्ण मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुति दी।
एकता अखंडता दायित्व निर्वाह की शपथ
इससे पूर्व निदेशक मंडल द्वारा सभी दांपत्य सदस्यों एवं अतिथियों की तिलक बंधन कर एवं पट्टिका पहनाकर भव्य अगवानी की गई। नव्या एवं स्तुति मनमोहन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। नई कार्यकारिणी का गठन फेडरेशन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष शैलेंद्र-पूनम जैन, सचिव अंशुल-आयशा जैन और कोषाध्यक्ष रविंद्र-सुधा जैन को विशेष रूप से शपथ दिलाई एवं संपूर्ण कार्यकारिणी सभी दांपत्य सदस्यों को भी संस्था के प्रति एकता अखंडता दायित्व निर्वाह संस्था के प्रति समर्पण एवं फेडरेशन की नियमावली पालन की शपथ ग्रहण कराई।
इन्होंने लिया संकल्प
इस अवसर पर विकल्प-नीलम जैन, अतुल -ज्योति जैन, नवीन-अंजू जैन, संजय संगीता, विनय नीलम, ऋषभ सोनम विकास प्रीति सम्यक दिव्यांशी, सिद्धार्थ नेहा, मुकेश किरण, शुद्धतम उर्वशी, प्रशांत बरखा मुकेश प्रेक्षा, विकास शैली विवेक प्रज्ञा विवेक पारुल सौरभ मोना पंकज रजनी पंकज राखी राजीव वर्षा राकेश प्रीति संजीव गीत अमित श्वेती असीम नेहा सहित संस्था के सभी 81 दंपति सदस्यों ने संकल्प लिया।
जैनत्व को हमेशा बनाए रखने का आह्वान
अतिथियों के विचार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्वनी कासलीवाल ने कहा कि “संस्था के सदस्य ही इसकी असली पूँजी हैं।” उन्होंने सिटी भिंड द्वारा पिछले 7 माह में किए गए कार्यों की सराहना की। चंबल रीजन अध्यक्ष अनुपम चौधरी ने संगठन के सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला एवं आश्वासन दिया गया कि जब भी आपको हमारी आवश्यकता होगी। हमारा पूर्ण सहयोग हमेशा आपको मिलता रहेगा साथी उन्होंने अपने अंदर जैनत्व को हमेशा बनाए रखने का आह्वान भी सभी दांपत्य सदस्यों से किया।
पत्रकार जगत के प्रतिनिधियों का भी विशेष सम्मान
आशीष जैन ने सामाजिक एकता पर बल दिया।
सम्मान एवं आभार कार्यक्रम के दौरान मुख्य संयोजक अशोक जया जैन सर्राफ ने सभी पधारे हुए अतिथियों एवं सभी दांपत्य सदस्यों का स्वागत किया एवं संक्षेप में संस्था के गठन से लेकर आज तक सात माह के कार्यकाल के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला अतुल ज्योति जैन पवैया द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। साथ ही, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार जगत के प्रतिनिधियों का भी विशेष सम्मान किया गया।
“जिनागम डिजिटल पाठशाला” कार्यक्रम की सराहना
इसी मध्य संस्था का प्रतीक्षारत कार्यक्रम जिनागम डिजिटल पाठशाला का उद्घाटन पधारे हुए राष्ट्रीय पदाधिकारी द्वारा रिबन खोलकर एक नए अंदाज में किया गया राष्ट्रीय पदाधिकारी पदाधिकारी द्वारा हमारे “जिनागम डिजिटल पाठशाला” कार्यक्रम की सराहना की गई एवं इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का आश्वासन दिया गया इस कार्यक्रम के माध्यम से देश भर में सभी को जैन धर्म की बारीकियां को ऑनलाइन माध्यम से कुमारी निष्ठा जैन द्वारा समझाया जाएगा अध्यक्ष श्री शैलेंद्र पूनम जी द्वारा सभी सदस्यों से निरंतर सहयोग का आह्वान किया गया। संचालन पंडित विवेक जैन शास्त्री एवं कुमारी निष्ठा जैन ने किया। सचिव अंशुल आयशा जैन ने संस्था की आगामी रूपरेखा पर प्रकाश डाला सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन ‘वात्सल्य भोज’ के साथ हुआ, जिसमें 200 से अधिक सदस्यों एवं अतिथियों ने सहभागिता की।













Add Comment