प्रसिद्ध दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गोमटगिरी पर भगवान बाहुबली स्वामी का वार्षिक महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत भगवान बाहुबली स्वामी का महा मस्तकाभिषेक होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। प्रसिद्ध दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गोमटगिरी पर भगवान बाहुबली स्वामी का वार्षिक महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत भगवान बाहुबली स्वामी का महा मस्तकाभिषेक होगा। साथ ही 24 तीर्थंकर भगवान के जिन मंदिर पर ध्वज भी चढ़ाई जाएगी। वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि इस संपूर्ण आयोजन में आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी के शिष्य मुनिश्री आदित्यसागरजी महाराज ससंघ का परम सान्निध्य प्राप्त होगा। भगवान बाहुबली महामस्तकाभिषेक ट्रस्ट कमेटी द्वारा सभी समाज जनों से सपरिवार पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की गई है। यह जानकारी पवन जैन ने दी।













Add Comment