समाचार

भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों का हुआ उल्लेख : मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित “श्री वर्धमान स्तोत्र” विधान ऋद्धि मंत्रों के साथ सम्पन्न


दिगम्बर जैन मंदिर, गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर में परम पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज, मुनि श्री नि:स्वार्थ सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निसर्ग सागर जी महाराज ससंघ के पावन आशीर्वाद एवं सानिध्य में अर्हं श्री वर्धमान महिला समूह द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (नववर्ष) के शुभ अवसर पर 19 मार्च, गुरुवार को दोपहर 1 बजे से अर्हम योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित “श्री वर्धमान स्तोत्र” विधान पूजाएं ऋद्धि मंत्रों के साथ भक्ति भाव से सम्पन्न हुईं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


जयपुर। दिगम्बर जैन मंदिर, गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर में परम पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज, मुनि श्री नि:स्वार्थ सागर जी महाराज एवं मुनि श्री निसर्ग सागर जी महाराज ससंघ के पावन आशीर्वाद एवं सानिध्य में अर्हं श्री वर्धमान महिला समूह द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (नववर्ष) के शुभ अवसर पर 19 मार्च, गुरुवार को दोपहर 1 बजे से अर्हम योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित “श्री वर्धमान स्तोत्र” विधान पूजाएं ऋद्धि मंत्रों के साथ भक्ति भाव से सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल की पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मंडल पर सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी के रूप में अरुण-ज्योति शाह, महाइन्द्र के रूप में आलोक-प्रमिला शाह तथा उदयभान जैन-अनिता बड़जात्या ने स्थापना कर विधान पूजाएं सम्पन्न कीं।

आदिनाथ महिला मंडल की प्रचार मंत्री अनिता बड़जात्या ने जानकारी देते हुए बताया कि 64 ऋद्धि मंत्रों का उच्चारण परम पूज्य मुनि श्री नि:स्वार्थ सागर जी महाराज एवं विधानाचार्य पं. अजित शास्त्री, गायत्री नगर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री ने भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि जैन धर्म के सिद्धांतों को नियमित रूप से जीवन में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज के गणमान्यजन, महिला-पुरुष एवं अर्हं श्री वर्धमान महिला समूह की सदस्याएं—नेहा कटारिया, नीलू जैन, गरिमा जैन, मनीषा जैन, नेहा जैन, साक्षी जैन, मोनिका गोधा, शिखा सेठी, रिचा जैन, मेघा जैन, स्वाति जैन, शिल्पा जैन, दीपिका जैन, ऋचा जैन, कल्पना जैन, राखी झांझरी, सोनिका जैन, अनीता लुहाड़िया, रूचिता पाटनी, कोमल झांझरी, आरती सोनी, विजेता जैन, सुलेखा जैन, निशा छाबड़ा, साक्षी जैन सहित अनेक सदस्याओं ने उपस्थित होकर विधान पूजाएं कीं।

इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, आदिनाथ महिला मंडल की महामंत्री रेखा झांझरी तथा अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अंत में वर्धमान महिला समूह एवं सभी उपस्थित महिला-पुरुषों द्वारा भक्ति भाव से महाआरती की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page