मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में रजतमय 24 तीर्थंकर भगवानों के जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभ अवसर आ रहा है। समाधिस्थ संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद एवं नवाचार्य प.पू. 108 समय सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन संपन्न हो रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में रजतमय 24 तीर्थंकर भगवानों के जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभ अवसर आ रहा है। समाधिस्थ संत शिरोमणि परम पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद एवं नवाचार्य प.पू. 108 समय सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में जिनबिंब पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन संपन्न हो रहा है। इस महोत्सव में ससंघ सानिध्य प्रदान करने हेतु प.पू. 108 मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ससंघ का भव्यतिभव्य मंगल प्रवेश एवं अगवानी आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर सभी समाजजनों से सविनय अनुरोध किया गया है कि वे गुरु देव की मंगल अगवानी में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करें।
ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश लारेल, महामंत्री राजु अलबेला एवं महामहोत्सव अध्यक्ष राजीव जैन ‘बंटी’ ने बताया कि भव्य अगवानी का आयोजन 22 मार्च, रविवार 2026 को प्रातः 7:30 बजे राजबाड़ा से श्री चंद्रप्रभ जिनालय, मल्हारगंज, इंदौर तक किया जाएगा।
अगवानी के मुख्य संयोजक श्री पार्श्वनाथ ग्रुप, छत्रपति नगर रहेंगे। सहयोगी संस्थाओं में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अहिंसा, दिगंबर जैन परवार सभा, मानव सेवा ट्रस्ट, श्री दिगंबर जैन परवार सोशल ग्रुप, श्री दिगंबर परवार समाज महिला संगठन, श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर, श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डायमंड, श्री चंद्रप्रभु नवयुवक मंडल एवं श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु महिला मंडल प्रमुख रूप से सहभागिता करेंगे।













Add Comment