समाचार

समाज के सभी सामाजिक संगठन होंगे शामिल : सकल दिगंबर जैन समाज की मीटिंग 21 मार्च को


सकल दिगंबर जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च 2026, शनिवार को सायं 7:30 बजे आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पेच नंबर 2 (कुआं वाले मंदिर) में आयोजित की जाएगी। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…


भिंड। सकल दिगंबर जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च 2026, शनिवार को सायं 7:30 बजे आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पेच नंबर 2 (कुआं वाले मंदिर) में आयोजित की जाएगी। मनोज जैन पार्षद ने जानकारी देते हुए बताया कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 5 जून से 10 जून 2026 तक निराला रंग विहार में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

बैठक में समाज के सभी वर्गों—महिला मंडल, युवा मंडल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों—की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। इस दौरान पंचकल्याणक महोत्सव के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सकल जैन समाज एवं सभी सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page