समाचार

चैत्र नव वर्ष पर आयोजन : दिगंबर जैन पाठशाला ने की सभी की सुख-समृद्धि की कामना


चैत्र नव वर्ष के अवसर पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों एवं प्रेरकों द्वारा सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


डडूका। चैत्र नव वर्ष के अवसर पर दिगंबर जैन पाठशाला डडूका के बच्चों एवं प्रेरकों द्वारा सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया एवं धनपाल शाह के निर्देशन में बच्चों ने जिनवाणी स्तुति, अनुशासन के नियम तथा महावीर स्वामी एवं आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर्व पर आधारित रोचक प्रश्नमंच में भाग लिया, जिसमें 11 बच्चों ने सहभागिता की। इस अवसर पर भगवान महावीर के सभी भवों पर आधारित एक रोचक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 30 मार्च तक की तिथि निर्धारित की गई। महावीर जन्मकल्याणक पर्व पर बच्चों द्वारा घोष वादन के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया जाएगा तथा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रश्नमंच का संचालन धनपाल शाह ने किया, जबकि आभार अजीत कोठिया ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page