दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के अवसर पर धर्मयात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दयाल नगर स्थित जिनेंद्र माध्यमिक विद्यालय में भव्य कार्यक्रम किया गया। गंगापुर सिटी से पढ़िए, यह खबर…
गंगापुर सिटी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के अवसर पर धर्मयात्रा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को दयाल नगर स्थित जिनेंद्र माध्यमिक विद्यालय में भव्य कार्यक्रम किया गया। विद्यालय में सैकड़ो बच्चों ने इस अवसर पर भजन, नृत्य, विचित्र वेशभूषा, चित्रकला निबंध एवं अन्य प्रतियोगिता में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुमेर सोनी और सचिव महेश जैन, वरिष्ठ सम्मानित सदस्य रमेशचंद्र जैन, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षाविद जगदीश जैन, प्रवीण जैन कठूमर, कोषाध्यक्ष सुभाष सोगानी, मंगल जैन, ज्ञानेन्द्र जैन सहित दर्जनों सदस्यों कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक के अवसर पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक ज्ञानेंद्र जैन एवं सचिव महेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों से भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र जैन दर्शन से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। बच्चों ने विचित्र वेशभूषा धारण कर जैन दर्शन को सबके समक्ष रखा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जैन भजनों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर सबका मनमोहन लिया।
प्रतियोगिताओं में विजेताओं को दिए जाएंगे पुरस्कार
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा भगवान आदिनाथ एवं मां शारदे की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माला पहनकर तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेन्द्र जैन ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्रों और छात्रों को जल्दी ही एक भव्य कार्यक्रम के माध्यम से दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप द्वारा जिनेंद्र माध्यमिक विद्यालय संस्था के निदेशक मोहनलाल जैन एवं ज्ञानेन्द्र जैन का माला पहनाकर अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।













Add Comment