समाचार

निशुल्क रहेगा प्रदर्शन : दिगम्बर जैन समाज की महिलाओं के लिए विशेष फिल्म प्रदर्शन 15 मार्च को


दिगम्बर जैन समाज की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए आगामी 15 मार्च 2026, रविवार को एक विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज की महिलाओं और युवतियों को फिल्म “The Kerala Story-2” दिखाने की व्यवस्था की गई है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। दिगम्बर जैन समाज की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए आगामी 15 मार्च 2026, रविवार को एक विशेष फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज की महिलाओं और युवतियों को फिल्म “The Kerala Story-2” दिखाने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और संवेदनशील सामाजिक विषयों पर विचार के लिए प्रेरित करना है।

संवेदनशील विषयों पर जागरूकता का संदेश

आयोजकों के अनुसार फिल्म की कथा और उसमें प्रस्तुत सच्चाई दर्शकों को झकझोर देने वाली है। फिल्म के निर्देशक ने इसके माध्यम से समाज के सामने एक कड़वा सच रखने का प्रयास किया है। वर्तमान समय से जुड़े कई गंभीर और संवेदनशील मुद्दों को उजागर करती यह फिल्म समाज को सतर्क और सजग रहने का संदेश देती है। इसकी प्रभावी प्रस्तुति दर्शकों को कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर सोचने और समाज के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है।

अधिक से अधिक युवतियों को साथ लाने का आह्वान

आयोजकों ने दिगम्बर जैन समाज की सभी मातृशक्तियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में युवतियों को साथ लेकर इस फिल्म को देखने के लिए आएं, ताकि समाज में जागरूकता और समझ बढ़ सके। यह फिल्म प्रदर्शन निःशुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं और बेटियां इसमें शामिल हो सकें।

कार्यक्रम का स्थान और समय

यह विशेष फिल्म प्रदर्शन रविवार, 15 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से सेंट्रल मॉल आईनोक्स, रीगल चौराहा, इंदौर में आयोजित होगा। फिल्म देखने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी स्वीकृति गुरुवार, 12 मार्च 2026 तक आयोजकों को अवश्य दे दें।

संपर्क के लिए

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है —

संगीताजी – 9770236486

पायलजी – 9826093870 (नरसिंगपुरा, लाल मंदिर)

साधनाजी दगड़े – 9300955595

सुलेखाजी गंगवाल – 9425900386

संगीताजी बाकलीवाल – 9425902786

इस कार्यक्रम का आयोजन हर्ष तृप्ति जैन द्वारा शाश्वत समूह, इंदौर के माध्यम से किया जा रहा है। आयोजकों ने समाज की महिलाओं से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page