अहिल्या की नगरी इंदौर की गौरवशाली परंपरा अनुसार इस वर्ष भी यह यात्रा आयोजित की जा रही है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। मां अहिल्या की नगरी इंदौर की गौरवशाली परंपरा अनुसार इस वर्ष भी यह यात्रा आयोजित की जा रही है।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि यह पदयात्रा भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) जन्म कल्याणक गुरुवार को स्कीम नं.78 स्थित जिनालय से प्रारंभ होकर
30 मार्च सोमवार भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर कांच मंदिर पर संपन्न होगी। इस ऐतिहासिक यात्रा में आचार्य अभिनंदन सागरजी और आचार्य वर्धमान सागरजी महाराज के सुयोग्य शिष्य अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में एव नगर में विराजित सभी आचार्य, मुनि, आर्यिका माताजी के शुभ मंगल आशीर्वाद से यह शोभायात्रा प्रतिदिन अलग-अलग जिन मंदिर से शुरू होकर नगर के अधिकतम मंदिरजी से निकलेगी।
यह यात्रा सभी मंदिर समिति, सामाजिक सांसद कीर्ति स्तंभ, महावीर ट्रस्ट,दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रिजन के सहयोग से निकाली जा रही है।
यह हैं यात्रा के आयोजक
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ, महावीर ट्रस्ट मध्यप्रदेश, आरोहण फाउंडेशन, बाहुबली अभिषेक मंडल, आचार्य विद्या सागर ज्ञान शाला ,वीर सेवा दल एवं क्षेत्रीय मंदिर कमेटी, महिला मंडल आदि आयोजक हैं। रिजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी एवं संजय पापड़ीवाल ने सभी समाज जन से निवेदन किया कि प्रतिदिन पदयात्रा सम्मिलित होकर इस गौरवशाली परंपरा के निर्वहन के साक्षी बनें l













Add Comment