समाचार

डी-ब्लॉक जैन मंदिर में पंच कल्याणक महोत्सव के अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन : पीएनसी इंफ्राटेक के एमडी प्रदीप जैन ने फीता खोला। 


श्री सर्वतोभद्र जिनालय, बल्केश्वर में 23 से 27 अप्रैल तक होने वाले आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों के क्रम में पंचकल्याणक महोत्सव के अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन सोमवार प्रातः 8 बजे श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर डी-19 कमला नगर में संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। श्री सर्वतोभद्र जिनालय, बल्केश्वर में 23 से 27 अप्रैल तक होने वाले आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों के क्रम में पंचकल्याणक महोत्सव के अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन सोमवार प्रातः 8 बजे श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर डी-19 कमला नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के गौरवाध्यक्ष एवं पीएनसी इंफ्राटेक के एमडी प्रदीप जैन ने फीता काटकर तथा भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उन्हें मालाएं पहनाकर शाल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। समारोह के दौरान पंच कल्याणक महोत्सव की तैयारियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अस्थायी कार्यालय के माध्यम से महोत्सव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा तथा समाजजनों को कार्यक्रमों की जानकारी भी यहीं से उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने समाज के सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, सहयोगियों तथा व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने आगामी पंच कल्याणक महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मनोज बाकलीवाल, जगदीश प्रसाद जैन, राजीव जैन, अनिरुद्ध जैन, रजत जैन,अनंत जैन, पंकज जैन राकेश जैन, दीपक जैन, बंटी जैन, कमल जैन, मनीष जैन, आकाश जैन, शुभम जैन समस्त पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page