नेमीनगर जैन कॉलोनी में अष्टानिका महा पर्व पर सिद्ध चक्र महा मंडल विधान सानंद अति उत्साह के साथ हवन के साथ संपन्न हुआ। विधान में प्रकाश छाबड़ा का विशेष सानिध्य रहा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। नेमीनगर जैन कॉलोनी में अष्टानिका महा पर्व पर सिद्ध चक्र महा मंडल विधान सानंद अति उत्साह के साथ हवन के साथ संपन्न हुआ। विधान में प्रकाश छाबड़ा का विशेष सानिध्य रहा। विधान की विशेषता रही कि पूर्ण शुद्धि का विशेष ध्यान रखा गया। श्रीफल के साथ अर्घ्य समर्पित किए गए। 100 इन्द्र इन्द्राणियों ने भगवान की सामूहिक पूजा अर्चना की। विधान की महिमा को आर्यिका यशस्विनी माताजी ने खूब समझाया और आशीर्वाद प्रदान किया। विधान में मुख्य रूप से सौधर्म इंद्र का सौभाग्य गिरीश निर्मला पाटोदी को प्राप्त हुआ। कुबेर इंद्र प्रवीण सुनीता पाटनी, सनत इंद्र नरेन्द्र उषा काला, यज्ञ नायक राजेश ममता बज, महेन्द्र इंद्र प्रवीण सोनल पहाड़िया , मैना सुंदरी पाल राजा, सनत कुमार कुसुम गंगवाल, विशेष इंद्र अनिल रूपाली गुना वाले को प्राप्त हुआ। विधान के दौरान विभिन्न प्रभावना भी श्रावक श्रेष्ठियों ने वितरित की। जिसमे गिरीश निर्मला पाटोदी, ललित उर्मिला दोषी , प्रमिला निर्मल पतंगिया द्वारा प्रदान की गई।
विधान में समर्पित सभी श्रीफल सुनीता, सौरभ, लकी, अंजलि जैन परिवार ने प्रदान किए। विधान के संयोजक प्रवीण पाटनी ने बहुत कुशलता पूर्वक अपनी दायित्व का निर्वहन किया। विधान में माताजी को वस्त्र एस कैलाश चंद्र गंगवाल के कमल अनीता ने प्रदान किए। विधान के प्रमुख कलश स्थापना प्रमिला जैन, सिद्धार्थ नगर तथा अन्य कौशलीय पतंगिया, ममता कलेक्शन ,संतोष पारसनाथ नगर, कल्पना बाकलीवाल, डीप प्रज्वलन इंदु महेंद्र गंगवाल परिवार ने किया।

चाँदी के लोंग वितरित किए
विधान में माताजी ने कहा कि चाँदी के लोंग समर्पित करो और अंत मैं सभी को प्रदान करो। माताजी की आज्ञानुसार कार्य करके सभी को चाँदी के लोंग वितरित किए। माताजी ने यह भी कहा कि जैन कालोनी में स्थापना चाँदी की होना चाहिके। तुरंत सभी ने मिलकर तुरंत ही इसे स्थापित कर डाला। समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया का कुशल निर्देशन प्राप्त हुआ। गीतकार किरण और सपना ने पूरे विधान में समा बांध दिया और विधान संपन्न कराया। गिरीश पाटोदी तथा प्रवीण पाटनी ने आभार व्यक्त किया।













Add Comment