समाचार

कालानीनगर में श्री ऋषभदेव का जन्म एवं तप कल्याणक 12 मार्च को : भव्याति भव्य रथयात्रा का होगा आयोजन


शहर के पश्चिम क्षेत्र में प्रथम बार प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ जी के जन्म कल्याणक के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव जन्म तब कल्याणक महोत्सव को लेकर यहां पर उत्साह का माहौल है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। शहर के पश्चिम क्षेत्र में प्रथम बार प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ जी के जन्म कल्याणक के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव जन्म तब कल्याणक महोत्सव को लेकर यहां पर उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारी को लेकर समाज जुटे हुए हैं। कलानी नगर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय, गुप्ति सदन आदिनाथ मार्ग पर 12 मार्च को यह आयोजन उपाध्यक्ष श्री गुप्तिसागर जी महामुनि राज की प्रेरणा और अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के और गणिनी आर्यिका यशस्विनी माताजी के आयोजन के पावन आशीर्वाद से यह धार्मिक अनुष्ठान होगा। इसमें मुनि श्री सिद्धांत सागर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में प्रेरणा और मार्गदर्शन ब्रह्मचारी रंजन दीदी का मिलेगा। इस अवसर पर भव्याति भव्य रथयात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय गुप्ति सदन में 12 मार्च को सुबह 8 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे।

परिवारों में श्रीजी विराजमान कर्ता राजेंद्र अपूर्व रांवका, रथ के महारथी आशीष जैन नाभिराय परिवार, सारथी नीरज निधि जैन, सनत कुमार इंद्र सचिन प्रियंका जैन, महेंद्र इंद्र वीरेन सौरभ जैन, सौधर्म मनोज मोदी, कुबेर इंद्र कमलेश सुनीता गंगवाल शांति मेडिकोज, ईशान इंद्र जिनेंद्र संगीता जैन तेल वाले, यज्ञ नायक अशोक अभिषेक जैन अभिषेक मेडिकल,नाभिराय मरुदेवी ऋषभ खुशबू अजमेरा, भारत बाहुबली बीसी जैन, ब्राह्मी सुंदरी राजेश जैन, नंदा सुनंदा मोहनलाल निलेश जैन, वेशभूषा प्रदाता विनय संगीता छाबड़ा रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज कॉलोनी नगर की ओर से किया जा रहा है तथा रथ यात्रा के संयोजक शांति धारा परिवार कॉलोनी नगर हैं। साथ ही जुलूस संयोजक दिगंबर जैन महिला संगठन है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page