अखिल भारतीय जन संघर्ष संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकुमार जैन ने जयपुर में सड़क व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है। चौदह सूत्रीय मांग पत्र मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास को सौंपकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की मांग की। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…
जयपुर। अखिल भारतीय जन संघर्ष संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकुमार जैन ने जयपुर में सड़क व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है। इसमें भविष्य की आवश्यकताओं के देखते हुए सड़क चौडीकरण, फुटपाथ पर सरकार की दोहरी नीति, एकतरफा यातायात संचालन, सार्वजनिक वाहनों की कमी, प्रतिदिन लगने वाले जाम, तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम और तेज गति से वाहन चलाकर कुचलने वालों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने, सडकों को विभिन्न कार्याें के लिए बार-बार खोदने पर रोक, जयपुर मेट्रो मामले मे 12.50 करोड खर्च कर बार-बार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के नाम पर हो रही देरी करने पर कार्रवाई करने जैसे मुद्दों को हल करने के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि चौदह सूत्रीय मांग पत्र मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास को सौंपकर नियमानुसार उचित कार्रवाई की मांग की।











Add Comment