समाचार

जैन मिलन सिद्धार्थ के नेत्र शिविर में 300 मरीजों ने कराया : 40 मरीजों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया।


शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी में जैन मिलन सिद्धार्थ द्वारा निर्धन व असहाय व्यक्तियों की सहायतार्थ एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 9:30 बजे से किया गया। आगरा से पढ़िए, यह खबर 


आगरा। शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी में जैन मिलन सिद्धार्थ द्वारा निर्धन व असहाय व्यक्तियों की सहायतार्थ एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 9:30 बजे से किया गया। जिसमें सैकड़ो मरीजों ने दिखाया।

शिविर का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नवीन जैन और विशिष्ट अतिथि चारु अग्रवाल, डॉ. ईशान यादव ने किया और सम्मानित किया गया l शिविर में मरीजो के नेत्रो का निशुल्क परीक्षण एक जांच वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशान यादव एवं उनकी टीम के द्वारा की गई। शिविर में लगभग 300 से मरीजो का लोगो का परीक्षण किया गया। 100 से अधिक चश्मों का नम्बर दिया जबकि, 40 मरीजों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। जिनका ऑपरेशन मरीजो की सुविधा के अनुसार एक निर्धारित तिथि को डॉ. ईशान यादव के अस्पताल सेक्टर 6 में किया जाएगा। शिविर के अध्यक्ष विजय जैन निमोरब, अनिल आदर्श जैन, अरुण जैन, अतुल कुमार जैन, पारस जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, हेमा जैन, सतीश जैन, हुकुम जैन, राकेश जैन,राजेंद्र जैन,दिलीप जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, जैन मिलन सिद्धार्थ की टीम रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page