दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने रविवार को पौधरोपण किया गया। ग्रुप के मीडिया प्रभारी रितेश अग्रवाल ने बताया कि गणिनी आर्यिका विशिष्ट श्री माताजी की प्रेरणा, फेडरेशन के आह्वान और जयपुर रीजन के निर्देशन में अभियान के तहत प्रतापगढ़ शाखा द्वारा नव निर्माणाधीन महावीर चिकित्सालय बांसवाड़ा रोड पर 70 पौधे लगाए गए। प्रतापगढ़ से पढ़िए, यह खबर…
प्रतापगढ़। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने रविवार को पौधरोपण किया गया। ग्रुप के मीडिया प्रभारी रितेश अग्रवाल ने बताया कि गणिनी आर्यिका विशिष्ट श्री माताजी की प्रेरणा, फेडरेशन के आह्वान और जयपुर रीजन के निर्देशन में अभियान के तहत प्रतापगढ़ शाखा द्वारा नव निर्माणाधीन महावीर चिकित्सालय बांसवाड़ा रोड पर 70 पौधे लगाए गए। ग्रुप के सचिव अंकित जैन ने कहा कि हमें जन्म देने वाली माँ के सम्मान और धरती मां के श्रृंगार में औषधीय और छायादार पौधरोपण कर अपनी भूमिका निभाते हुए सभी सदस्यों ने उनके बढ़ोतरी तक देखरेख की जिम्मेदारी ली। पर्यावरण संरक्षण माह के अंतर्गत पूरे देश में अपने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृक्षारोपण के माध्यम से माँ वसुंधरा को श्रृंगारित करने में संलग्न हैं।
घोषित हुए पर्यावरण संरक्षण माह में पूरे देश में वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष सतीश शाह, अंकित जैन, संजय वगेरिया, दीपक पाड़लिया, संजय जैन, राजेश कोरिया, श्रीमती मनोज पतंग्या, मुकेश जैन, अनिता शाह,मंजू पाड़लिया,कल्पना जैन,राजेश कोठारी,उज्ज्वल जैन,मुकेश शाह,बहादुर सालगिया,अनिल पतंग्या,निलेश जैन,प्रदीप गांधी, पंकज जुवा, दीपेश कुनिया, नीपुर जैन, मनोहर जैन,आशीष पटवा,कमल सेठ,राजेन्द्र बंडी,शांतिलाल हवालदार, मनोज कोटिया, अंजली सेठ, किरण शाह, अभय शाह,धर्मेंद्र जैन,मनोरंजन पाडलिया सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।













Add Comment