समाचार

दीपाली ने बनाया सूखे रंगों से उपाध्यायश्री का आकर्षक चित्र : जनसंत उपाध्याय श्री विरंजन सागर का बम्हौरी में मनाया 42वां अवतरण दिवस


तहसील अंतर्गत ग्राम बम्हौरी में जनसंत उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी महाराज का 42वां अवतरण दिवस पर जैन धर्मशाला बम्हौरी में विविध कार्यक्रमों के साथ भारी जनसमुदाय की उपस्थिति में मनाया गया। पढि़ए रत्नेश जैन की विशेष रिपोर्ट…


बकस्वाहा। तहसील अंतर्गत ग्राम बम्हौरी में जनसंत उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी महाराज का 42वां अवतरण दिवस पर जैन धर्मशाला बम्हौरी में विविध कार्यक्रमों के साथ भारी जनसमुदाय की उपस्थिति में मनाया गया। भारत गौरव बुंदेलखंड के प्रथमाचार्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के परम शिष्य जनसंत उपाध्याय श्री विरंजन सागर जी महाराज ससंघ पिछले दिनों जैन तीर्थ नैनागिरि के पंचकल्याणक महोत्सव के उपरांत ग्राम बम्हौरी में जैन समाज द्वारा आयोजित अवतरण दिवस समारोह में सान्निध्य प्रदान करने के लिए ससंघ पधारे। समारोह में पूज्य गुरुदेव जनसंत उपाध्यायश्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सचिन कुमार, स्वप्निल कुमार कोठिया, नेहा नगर सागर को तथा शास्त्र दान का सौभाग्य पं. शिखरचंद्र चंद्रकुमार बम्हौरी, वैद्य परिवार मलगुवां, हुकम चंद्र अनिल कुमार बम्हौरी, सकल दिगम्बर जैन समाज बीला ग्राम को प्राप्त हुआ। गुरुदेव के पूजन में अनेक ग्रामों से पधारे महानुभावों को अष्ट द्रव्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

माता-पिता की करें सेवा

इस अवसर पर गुरुदेव ने कहा कि इस संसार को पार करने के लिए महाव्रतों को धारण कर निर्वाण प्राप्त होने की भावना है। उन्होंने मंच पर विराजमान गृहस्थ जीवन की मां और संघस्थ विशीला माताजी के उपकार के उदाहरण देते हुए माता-पिता की सेवा करने का सभी से आह्वान किया। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री विसौम्य सागर जी महाराज ने उपाध्याय श्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महावृत की साधना व रत्नत्रय पाने की भावना व्यक्त की, वहीं अनेक विद्वान पंडित व श्रेष्ठियों ने विनयांजलि प्रस्तुत की। बम्हौरी समाज ने अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर अभिवादन किया। अवतरण दिवस पर ग्राम बम्हौरी की ही निवासी चित्र कलाकार दीपाली सुपुत्री दिनेश कुमार जैन द्वारा पूज्य गुरुदेव जनसंत उपाध्यक्ष श्री विरंजन सागर जी महाराज का सूखी रंगोली से मनोहारी चित्र बना कर सभी को आकर्षित करने पर दीपाली की कला की खुले कंठ से प्रशंसा कर सम्मानित किया गया। उपाध्यायश्री ने सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page