महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में गुणमाला देवी पांड्या के सौजन्य से 42 वां निःशुल्क हड्डी, जांच जॉइन्ट शिविर लगाया गया। इसका आयोजन लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर राजकीय चिकित्सालय के पास 10 बजे 2 बजे तक किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…
कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में गुणमाला देवी पांड्या के सौजन्य से 42 वां निःशुल्क हड्डी, जांच जॉइन्ट शिविर लगाया गया। इसका आयोजन लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास 10 बजे 2 बजे तक किया गया। शिविर के दानदाता वीर कैलाश जैन पांडया, संयोजक वीर संदीप पाडंया, वीर सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर तेजकुमार जैन, वीर प्रदीप गंगवाल, डॉ. जितेश जैन ने शिविर का शुभारंभ किया। वीर नरेश जैन ने बताया कि शिविर में मेडता, किशनगढ, मारोठ दीपपुरा, सुजानपुरा, बोरावड, जुसरी, टोरडा, लिचाना, कासेडा, मीठडी, पांचवा, खारिया, हिराणी, मंडावरा ग्रामीण क्षेत्र और कुचामन शहर के लोग लाभान्वित हुए। शिविर में 37 एक्स-रे व 21 रक्त जांचें कर परामर्श दिया गया।
संस्था के सुभाष पहाडिया ने शिविर में आमजन को महानगर के ख्याति प्राप्त डॉक्टर कि सुविधाएं कुचामन में मिलने पर संस्था के सेवा कार्याें की प्रशंसा कर साधुवाद किया। वीर रामावतार गोयल, वीर सुरेश जैन, वीर सुभाष गंगवाल वीर अजित पहाडिया, वीरा सीता अशोक गंगवाल, नरेंद्र गंगवाल, मीठडी, शबाना, जितेन्द्र, सुरजीत का शिविर में सराहनीय सहयोग रहा। वीर रामावतार गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।













Add Comment