समाचार

जैन मिलन की 30 शाखाओं ने ली सहभागिता : पौधरोपण कार्यक्रम कोर कमेटी बैठक संपन्न 


भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.10 की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र पटेरिया जी गढ़ाकोटा में हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन और कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। सागर से पढ़िए, मनीष जैन विद्यार्थी की यह खबर…


सागर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.10 की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र पटेरिया जी गढ़ाकोटा में हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन और कार्यकारिणी सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेन्द्र जैन, विशिष्ट शिल्पी भार्गव, प्रतिष्ठा जैन डिप्टी कमिश्नर, अध्यक्षता वीर अरुण चंदेरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष थे। कार्यक्रम का प्रारंभ महावीर प्रार्थना से हुआ। सर्वप्रथम चित्रावरण जैन तीर्थ क्षेत्र पटेरिया जी अध्यक्ष चौधरी विमल जैन, मंत्री महेंद्र सेठ ने किया। दीप प्रवज्लन वीरांगना मनी जैन, मंजू जैन, सुमन जैन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके जैन, कार्य अध्यक्ष वीर जिनेश बहरोल, संजय जैन शक्कर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर मनीष विद्यार्थी, मंजू सतभैया, कविता जैन मंत्री, जिनेश जैन डब्बू, ऋषभ जैन, स्टेशन मास्टर, प्राचार्य राकेश जैन एवं मंचासीन अतिथियों ने किया। मंचासीन अतिथियों का सम्मान शॉल, श्रीफल स्मृति चिन्ह से किया गया। उपस्थित सभी शाखाओं के अध्यक्ष मंत्रियों एवं उपस्थित सदस्यों का सम्मान तिलक अंगवस्त्र से किया गया। स्वागत भाषण महिला मिलन अध्यक्ष संगीता जैन ने दिया। 3 माह की रिपोर्ट प्रस्तुत क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना कविता जैन ने दी। महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा द्वारा स्वच्छता अभियान पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। संचालन वीरांगना श्रीमती मंजू जैन, अंशु जैन ने किया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया गया। जिसमें एक वृक्ष तीर्थ रक्षा के नाम से सभी ने एक-एक पौधे लगाकर उसकी सेवा करने का संकल्प लिया। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 की कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने द्वितीय बैठक में प्रथम बैठक की समीक्षा की एवं आगामी रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी को अपनी जिम्मेदारी सक्रिय रूप से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। सभी मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में भारतीय जैन मिलन के कार्यों एवं इसकी समाज के लिए उपयोगिता के विषय में बताया।

भारतीय जैन मिलन के कार्य समाज हित में

विशिष्ट अतिथि शिल्पी भार्गव ने कहा कि भारतीय जैन मिलन के कार्य समाज हित में है। आप लोगों की उपस्थिति इसका प्रमाण है। आज धन से ज्यादा समय महत्वपूर्ण है, और आप लोगों ने समय देकर, हमारे नगर की बहनों का उत्साहवर्धन किया आप सभी का अभिनंदन। डिप्टी कमिश्नर प्रतिष्ठा जैन ने कहा कि महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा की बहनों द्वारा बहुत ही कम समय में, इतना सुसज्जित कार्यक्रम करना, आज इस बात को निश्चित करता है कि महिलाएं भी समाज के कार्यों में आगे बढ़कर भाग लेती है, और आज इसकी अति आवश्यकता है।

तीर्थ रक्षा वर्ष के रूप में तीर्थ क्षेत्र के लिए कार्य होगा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेंन्द्र जैन ने कहा भारतीय जैन मिलन ने पिछले वर्ष भगवान महावीर को समर्पित किया था, इस वर्ष तीर्थ रक्षा वर्ष के रूप में तीर्थ क्षेत्र के लिए कार्य करेगा। इसके साथ ही जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाने का, एवं उनकी जयंती पर शासकीयअवकाश की मांग करेंगे, जिससे जैन धर्म की प्राचीनता का पता लोगों को चलें। जिसमें मुख्य रूप से वीरांगना क्षेत्रीय सह चेयरपर्सन मंजू सेठ, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना किरण जैन, वीरांगना अर्चना सेठ, अध्यक्ष वीरांगना संगीता चौधरी, मंत्री वीरांगना अभिलाषा जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना सारिका जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना अंजलि जैन, सह सचिव वीरांगना अंशु जैन,उपाध्यक्ष वीरांगना सुलोचना जैन, भक्तामर सचिव वीरांगना रश्मि जैन, वीरांगना मनी मलैया, वीरांगना अनीता जैन, वीरांगना अंजना जैन, अंजू जैन, अनुराधा जैन, मंजू बाझल, पवन सेठ,राखी जैन,साधना जैन सविता जैन, सोनल जैन,सुनीता जैन, सुनीता जैन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page