समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 नीम के पौधे लगाए जाएंगे: मोक्ष धाम डडूका में महावीर इंटरनेशनल करेगा पौधारोपण 


महावीर इंटरनेशनल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून से मोक्ष धाम डडूका में 10 नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। हर पौधे को महावीर इंटरनेशनल के तीन-तीन सदस्यों द्वारा गोद लेकर उन्हें पानी पिलाने, सुरक्षा देने और पौधे से पेड़ बनने तक तीन वर्ष तक देखभाल करने का संकल्प लिया जाएगा। डडूका से पढ़िए, यह खबर…


डडूका। महावीर इंटरनेशनल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून से मोक्ष धाम डडूका में 10नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। हर पौधे को महावीर इंटरनेशनल के तीन-तीन सदस्यों द्वारा गोद लेकर उन्हें पानी पिलाने, सुरक्षा देने और पौधे से पेड़ बनने तक तीन वर्ष तक देखभाल करने का संकल्प लिया जाएगा। केंद्र की जून माह की मासिक बैठक जनार्दन राय नागर के निवास पर सुंदरलाल पटेल की अध्यक्षता, मणिलाल सूत्रधार के मुख्य आतिथ्य, गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी तथा जीवन राम पाटीदार के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। प्रारंभ में प्रार्थना भावना ‘दिन रात मेरी सब सुखी संसार हो’ से प्रारंभ बैठक में अजीत कोठिया ने गोल्डन जुबली आयोजनों और पर्यावरण संरक्षण सप्ताह पर सूचनाएं दी।

सुंदर लाल पटेल ने पर्यावरण सप्ताह आयोजनों में पौधरोपण और अन्य सभी व्यवस्थाओं के लिए राजेंद्र कोठिया एवं अशोक रावल को प्रभारी मनोनीत किया। उन्होंने आगामी समारोहों में सभी सदस्यों से शत प्रतिशत उपस्थित होने आग्रह किया। पेमजी पाटीदार ने अपने परिजनों की स्मृति में दो नीम पौधों का रोपण करने की घोषणा की। कोई भी आमजन निर्धारित व्यय एक हजार मात्र भेंटकर अपने परिजनों की स्मृति में ट्रीगार्ड सहित पौधरोपण की घोषणा मोक्षधाम के लिए कर सकता है।

बैठक को अशोक माली, अरविंद डेंडोर, सूरजमल अहारी, राजेंद्र कोठिया, मणिलाल सूत्रधार, सुंदरलाल पटेल, जीवन राम पाटीदार, अशोक रावल, अजीत कोठिया, जनार्दन राय नागर, रणजीतसिंह सोलंकी एवं विजय पाल गहलोत ने संबोधित किया। आगामी बैठक 2जुलाई को सूरजमल अहारी के निवास पर रखी गई है। संचालन अजीत कोठिया ने किया, आभार अध्यक्ष सुंदरलाल पटेल एवं सचिव सूरजमल अहारी ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page