समाचार

वाहनों से 108 भक्त रविवार को जाएंगे श्रीफल भेंट करने : गांव के मंदिर वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चल रही है तैयारियां


मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के कदम बंगला चौराहे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बढ़ रहे हैं। शहर के सबसे प्राचीन गांव मन्दिर की वेदी प्रतिष्ठा करने का निवेदन लेकर श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों का दल श्रीफल भेंट करने पहुंचा। अशोकनगर से पढ़िए, राजीव सिंघई की यह खबर…


अशोक नगर। मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज के कदम बंगला चौराहे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बढ़ रहे हैं। शहर के सबसे प्राचीन गांव मन्दिर की वेदी प्रतिष्ठा करने का निवेदन लेकर श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों का दल श्रीफल भेंट करने पहुंचा। अशोक नगर के अध्यक्ष राकेश कांसल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई, संयोजक मनीष सिंघई के नेतृत्व में दल ने शुक्रवार दोपहर बहादुरपुर पहुंचकर मुनिपुगंव श्रीसुधासागर जी को श्रीफल भेंट किया और गांव मंदिर में चल रहे कार्य की प्रगति की जानकारी दी।

समाज के प्रत्येक घर का प्रतिनिधित्व हो

जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि आज की बैठक हम सब लोग गुरुदेव को निमंत्रण करने के लिए कर रहे हैं। सकल जैन समाज के प्रत्येक घर का प्रतिनिधित्व हो और शहर के सबसे प्राचीन मंदिर में भगवान अपने दिव्य आसन पर बैठकर भक्तों की भावनाओं के साथ इस संसारिक जीवन को सफल बनाने का आशीर्वाद दें। रविवार को पुनः बहादुरपुर प्रातः छः बजे अपनी भावनाओं को गुरु चरणों में रखने जा रहे हैं। इस दौरान महामंत्री राकेश अमरोद ने कहा कि महिला मंडल चाहें तो अलग से बस व्यवस्था की जाएगी। कोषाध्यक्ष सुनील अखाई ने कहा कि महिला मंडल के साथ युवा संगठन को भी इस यात्रा को यादगार बनाना है।

पंद्रह बसों के नाम दातारों ने दिए

कमेटी के मंत्री शैलेन्द्र श्रागर ने कहा कि 21 बसों के दातारों के सहयोग से व्यवस्था बनाकर इसको और भी आगे बढ़या जा सकता है। उपाध्यक्ष अजित वरोदिया ने कहा कि जैन मिलन समन्वय ग्रुप जैन युवा वर्ग के साथ जैन जागृति मंडल के मध्य कार्य का कर दिया जाए। जिससे सभी की यात्रा सुखद हो। इस दौरान पंचायत कमेटी के सदस्य नवीन, नीलेश टिकंल, नितिन बज हेमंत टडैया, अविनाश भोला, अक्षय अमरोद, नीलेश बड़कुल सहित अन्य प्रमुख जनों ने अपनी बात रखी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page