समाचार

यंग जैन स्टडी ग्रुप की शिक्षण कक्षाओं का आयोजन : 3 मई से लगेगा विशाल यंग जैन स्टडी द्वारा बाल एवं युवा संस्कार शिविर 


यंग जैन स्टडी ग्रुप, इंदौर द्वारा 15 मार्च से 30 अप्रैल तक शहर के विभिन्न क्षेत्र कनाडिया रोड जैन मंदिर, प्रगति स्कूल, क्लर्क कॉलोनी, मोदी जी की नसिया, जैन कॉलोनी, स्मृतिनगर, गांधीनगर एवं संविद नगर दिगंबर जैन मंदिर में बच्चों के लिए शिक्षण कक्षाओं का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। यंग जैन स्टडी ग्रुप, इंदौर द्वारा 15 मार्च से 30 अप्रैल तक शहर के विभिन्न क्षेत्र—कनाडिया रोड जैन मंदिर, प्रगति स्कूल, क्लर्क कॉलोनी, मोदी जी की नसिया, जैन कॉलोनी, स्मृतिनगर, गांधीनगर एवं संविद नगर दिगंबर जैन मंदिर में बच्चों के लिए शिक्षण कक्षाओं का प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इन कक्षाओं में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। अनुभवी एवं प्रशिक्षित जैन युवाओं द्वारा विद्यार्थियों को उनके स्तर के अनुसार जैन सिद्धांतों, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का ज्ञान प्रदान किया गया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिदिन प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित परीक्षाओं में अनर्घ जैन, विरिद्धि राज जैन, अविक जैन, अर्हम जैन, ओजस बंदी, हिप्शिता जैन, लिप्शिता जैन, अंश जैन, नैतिक जैन एवं देशना जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इनका रहा सहयोग

शिक्षण कार्य में अनिता वेद, स्वाति जैन, स्वप्निल जैन, अपेक्षा जैन, दीप्ति जैन, रिंकल जैन, विभा जैन एवं हेमलता जैन का विशेष योगदान रहा। वहीं नेत्रा जैन, रूपाली बोबरा, दक्षिता जैन, प्रीति छाबड़ा, नूतन लुहड़िया, मीनल जैन एवं रुपाली अजमेरा सहित अन्य सहयोगियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रमुख संयोजिकाओं में मिंटा अजय जैन, स्वाति पाटनी, नीतू जैन, अंतिका गोधा, वीरेंद्र जैन एवं श्वेता काला के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ।

2165 आवेदन आए 

ग्रुप के संयोजक प्रकाश छाबड़ा ने बताया कि इन कक्षाओं के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए 3 से 10 मई तक सन्मति स्कूल में विशाल बाल-युवा संस्कार शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर के लिए अब तक 2165 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता एवं महत्व को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविर बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं जैन संस्कारों के विकास में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं।

पाठशाला के समापन अवसर पर संविद नगर दिगंबर जैन मंदिर में परीक्षा एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मीडिया प्रभारी अजय मिंटा जैन एवं राहुल केसरी ने सभी से आगामी कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए आग्रह किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page