महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर मिलन हाइट्स मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सभी जिन श्रावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भक्ति नृत्य, संगीत और नुक्कड़ नाटक का भी मंचन हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर मिलन हाइट्स मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सभी जिन श्रावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भक्ति नृत्य, संगीत और नुक्कड़ नाटक का भी मंचन हुआ। आरोही और आहना ने नृत्य के माध्यम से वीर प्रभु की आराधना की, अमायरा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति के अंतर्गत माता त्रिशला के पालना झूलाने का दृश्य प्रस्तुत किया। श्रेयस और परी ने जन्म कल्याणक के महत्व को समझाया। जिनेंद्र, राजकुमारी, कविता,अल्पना, नीतू, रीता ने महावीर स्वामी के जन्म का दृश्य प्रस्तुत किया।
सुमित और प्रविष जैन ने भजन प्रस्तुत किया, साथ ही साथ मिलन हाइट्स मंदिर प्रांगण में प्रथम बार नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ, जिसमें शिल्पा, अल्पना, नीतिका, निहारिका, रजनी, रितु, अंजना ने अभिनव प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन रुचि चोविष्या जैन ने किया। आभार अखिलेश जैन ने व्यक्त किया।













Add Comment