समाचार

अध्यक्ष पद पर चुने गए बाबू लाल जैन ईटून्दा, : विश्व जैन संगठन जयपुर राजस्थान शाखा का हुआ गठन


दुर्गापुरा स्थित श्री चन्द्र प्रभ दिगंबर जैन मंदिर जी में बीते 17 जुलाई की रात्रि को आयोजित विश्व जैन संगठन, जयपुर के सदस्यों की विशेष सभा में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन की अनुशंसा पर चुनाव अधिकारी दीपेश जैन के निर्देशन में विश्व जैन संगठन, जयपुर राजस्थान शाखा का गठन हुआ एवं पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। पढ़िए अमन जैन कोटखावदा की रिपोर्ट…


जयपुर। दुर्गापुरा स्थित श्री चन्द्र प्रभ दिगंबर जैन मंदिर जी में बीते 17 जुलाई की रात्रि को आयोजित विश्व जैन संगठन, जयपुर के सदस्यों की विशेष सभा में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन की अनुशंसा पर चुनाव अधिकारी दीपेश जैन के निर्देशन में विश्व जैन संगठन, जयपुर राजस्थान शाखा का गठन हुआ एवं पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।

दीपेश जैन के अनुसार अध्यक्ष पद पर बाबू लाल जैन ईटून्दा, महामंत्री पद पर आशीष जैन पाटनी, उपाध्यक्ष पद पर नवनीत जैन सोगाणी और रवि जैन का चयन हुआ और मंत्री पद पर अंकुश जैन व विकास जैन, कोषाध्यक्ष पद पर राखी जैन, मीडिया प्रभारी अमन जैन कोटखावदा, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर जैन, संगठन मंत्री प्रमोद बाकलीवाल एवम् विधि प्रकोष्ठ प्रभारी अभिषेक जैन सांघी को बनाया गया।

कार्यकारणी सदस्य के रूप में दीपेश जैन, प्रदीप जैन, अशोक जैन, कमलेश जैन, अनुज जैन, पारस जैन, संजय जैन का चयन किया गया। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को वीडियो कॉलिंग मे माध्यम से सम्बोधित किया और शुभकामनाएं प्रेषित की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page