दक्षिण भारत के गंगवंश एवं अन्य राज्य वंशों की महिलाओं ने जैन धर्म की प्रभावनाऔर मंदिरों की व्यवस्थाओं में तन-मन-धन से सहयोग दिया। इन धार्मिक महिलाओं ने न केवल अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन किया अपितु राज्य के संचालन, युद्धभूमि के मैदान एवं धर्म प्रभावना में महती भूमिका निभाई है।
दक्षिण भारत। दक्षिण भारत के गंगवंश एवं अन्य राज्य वंशों की महिलाओं ने जैन धर्म की प्रभावनाऔर मंदिरों की व्यवस्थाओं में तन-मन-धन से सहयोग दिया। दक्षिण भारत की जो वैभवशाली परम्परा हम देख रहे हैं, उसमें महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। इन धार्मिक महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। इन धार्मिक महिलाओं ने न केवल अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन किया अपितु राज्य के संचालन, युद्धभूमि के मैदान एवं धर्म प्रभावना में महती भूमिका निभाई है। मां काललदेवी, अजिता देवी, सरस्वती, गुल्लिकाय जी, वीरांगना सावियव्वे, विदूषी पप्पादेवी, शान्तलादेवी, देवमति, आदि अनेक जैन नारियां अपने धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक एवं साहित्यक उपलब्धियों के कारण इतिहास में अमर हो गई। नारी पर्याय को सार्थक बनाती हुई अनेका नारियां संयम-त्याग के मार्ग पर चलकर अपने कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। समाधिस्थ आर्यिका विशुद्धमति माता जी, आर्यिका सुपाश्र्वमति माताजी ने अपने संघ के साथ धर्म प्रभावना, साहित्य साधना एंव अनेक लोकल्याणकारी कार्य किए।
गणिनी आर्यिका ज्ञानमति माताजी, विशुद्धमति माताजी, गुरूमति माताजी दृढ़मति माताजी सहित देश में 37 गणिनी आर्यिका माताजी 527 आर्यिका माताजी, 174 क्षुल्लिका माताजी एवं अनेक ब्रह्मचारिणी बहनें संयम पथ पर चलती हुई नारी पर्याय को सफल बना रही हैै। धर्म की प्रभावना कर रही हैं। उपरोक्त सभी आदर्शनारियों के कथानक आज की नारियों के पथप्रदर्शक के रूप में हैं। प्राय: ये सभी नारियां उच्चकुल की प्रतिष्ठावान, संस्कारों युक्त थी।
ये भी पढ़े
1. https://www.shreephaljainnews.com/identify_inherited_qualities_and_keep_moving_forward/
2.https://www.shreephaljainnews.com/prominent_jain_women_hoisting_the_flag_of_jainism/
3.https://www.shreephaljainnews.com/rich_tradition_of_aryika_gems_in_digambara_jain_tradition/
4.https://www.shreephaljainnews.com/contribution_of_jain_women_in_the_freedom_struggle/
9.https://www.shreephaljainnews.com/woman_is_the_greatest_of_all_vastness/













Add Comment