समाचार

विजय पाटोदी दिगंबर जैन सामाजिक संसद इंदौर के कोषाध्यक्ष नियुक्त : समाज के हितों के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प 


दिगंबर जैन समाज की प्रमुख संस्था, सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय पाटोदी को संस्था का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों ने विजय पाटोदी के निज निवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज की प्रमुख संस्था, सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय पाटोदी को संस्था का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा के बाद समाज के वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों ने विजय पाटोदी के निज निवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, इनमें महामंत्री हर्ष जैन, नवीन गोधा, एम.के. जैन, हेमचंद झांझरी, विमल अजमेरा, दिलीप पाटनी, सुशील पांड्या युवा एवं सक्रिय सदस्य संदीप मोयरा, राकेश विनायका, निमिष जैन, अजय मिन्टा, अक्षय कासलीवाल, साधना दगङे, राजेश वेद, आकाश पंड्या, राजीव निराला और अन्य समाजजन उपस्थित थे। समारोह में विजय पाटोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया और समाज के हितों के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page