समाचार

मुनि श्री सौम्य सागर जी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश : कीर्ति स्तंभ जैन मंदिर परिसर के बाहर बैंडबाजों के साथ भव्य अगवानी


पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी शिष्य मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज (ससंघ) एवं मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज का 7 वर्षों के लंबे अंतराल के भिंड में मंगल प्रवेश हुआ। भिंड सकल जैन समाज ने कीर्ति स्तंभ जैन मंदिर परिसर के बाहर बैंडबाजों के साथ भव्य अगवानी की। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…


भिंड। पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी शिष्य मुनि श्री सौम्य सागर जी महाराज (ससंघ) एवं मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज का 7 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद नगर की पावन धरा पर हुआ भव्य में मंगल प्रवेश हुआ। भिंड सकल जैन समाज ने प्रातः काल 7 बजे पहुंचकर लश्कर रोड स्थित कीर्ति स्तंभ जैन मंदिर परिसर के बाहर बैंडबाजों के साथ भव्य अगवानी की। अगवानी कीर्ति स्तंभ से प्रारंभ होकर लश्कर रोड, परेड चौराहा, सदर बाजार, बताशा बाजार, गोल मार्केट होते हुए नगर भ्रमण के बाद आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पेच नंबर 2 में विशाल धर्मसभा का आयोजन होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page