समाचार

श्री जैन मंदिर खरगोन में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव : धार्मिक आयोजन की भव्य तैयारी


खरगोन। श्री जैन मंदिर में आगामी वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। यह भव्य धार्मिक आयोजन स्थानीय प्रशासन, उद्योग जगत, कॉर्पोरेट क्षेत्र, विभिन्न संघों, वाणिज्य मंडल और प्रमुख राजनीतिक व्यक्तियों सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया जाएगा। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष लोकेंद्र जैन और मीडिया समिति के सदस्य अजय शाह बेंडिया, दीपक जैन बामंडी, नेहा अरिहंत जैन और रजनीश जैन ने बताया कि खरगोन से बाहर के सभी आमंत्रित अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजे जा चुके हैं। महोत्सव में निमाड़ और मालवा क्षेत्र से हजारों जैन धर्मावलंबियों के भाग लेने की संभावना है। जो इस आयोजन को समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर बनाते हैं।

विस्तृत व्यवस्थाएं की है

महोत्सव के दौरान आने वाले संतों और अतिथियों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रीना जैन और आरती अरविंद जैन ने बताया कि लगभग 20-25 आहार चौका स्थापित किए गए हैं। जिनमें 50 जैन संतों के आहार की व्यवस्था की जाएगी। सामान्य इंद्र-इंद्राणी और अगवानी कलश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। अतिथियों के आवास के लिए भी पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महोत्सव में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

सामुदायिक उत्साह है समाजजनों में

हेमेंद्र जैन, संदीप चौधरी, निशीथ जैन, शशि जैन सहित जैन समुदाय के सदस्य इस महोत्सव में भाग लेने और पुण्य अर्जित करने के लिए उत्सुक हैं। 80 वर्षों के बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर पूरे समुदाय में उत्साह का माहौल है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page