समाचार

कमला नगर जैन मंदिर में आयोजन : दसलक्षण महापर्व के तीसरे दिन मनाया उत्तम आर्जव धर्म


सकल दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार को मंदिरों में उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की गई। पूजन के साथ मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आगरा के कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर बने विशाल पंडाल में 8 सितम्बर से दस दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व चल रहे हैं। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट… 


आगरा। सकल दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार को मंदिरों में उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की गई। पूजन के साथ मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आगरा के कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर बने विशाल पंडाल में 8 सितम्बर से दस दिवसीय पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व चल रहे हैं। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में प्रत्येक धर्म का पालन कर रहे हैं। महापर्व के तीसरे दिन भक्तों ने 10 सितम्बर को उत्तम आर्जव धर्म की शुरूआत श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ की।

भक्तों ने उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में गुरु भक्ति कर अष्ट द्रव्यों के साथ उत्तम आर्जव धर्म का पूजन किया गया। पूजन के बाद सौभाग्य शाली भक्तों ने उपाध्यायश्री के समक्ष शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। उपाध्याय श्री ने भक्तों को उत्तम आर्जव धर्म के महत्व को समझाया। साय:काल भक्तों ने संगीतमय उपाध्यायश्री एवं भगवान महावीर की मंगल आरती की और रात्रि में कमला नगर महिला मंडल द्वारा त्याग का फल नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन कमलानगर जैन मंदिर में उत्तम शौच धर्म मनाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, राहुल जैन, पारस बाबू जैन, यशपाल जैन, राकेश जैन बजाज, अनुज जैन, अनिल जैन,नरेश जैन,अनिल रईस, समकित जैन, शुभम जैन सहित समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page