समाचार

जैन समाज में छाई खुशी अपार : पोरवाड समाज की दो प्रतिभाओं का सम्मान  


दिगंबर जैन समुदाय की प्रतिभाओं का सम्मान दिगंबर जैन महा समिति इंदौर संभाग द्वारा किया गया। महासमिति द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम हजारों की संख्या में उपस्थित पोरवाड समाज की दो प्रतिभाओं को भी उनके द्वारा समाज के प्रति समपर्ण, सेवा, समाज उन्नति हेतु सम्मानित किया गया। पढ़िए दीपक प्रधान की विशेष रिपोर्ट…


धांमनोद। दिगंबर जैन समुदाय की प्रतिभाओं का सम्मान दिगंबर जैन महा समिति इंदौर संभाग द्वारा किया गया। महासमिति द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम हजारों की संख्या में उपस्थित पोरवाड समाज की दो प्रतिभाओं को भी उनके द्वारा समाज के प्रति समपर्ण, सेवा, समाज उन्नति हेतु सम्मानित किया गया। महासमिति के महामंत्री आतिश जैन इंदौर ने बताया कि महासमिति में सकल दिगंबर जैन समाज के समाजजन सदस्य शामिल हैं। महावीर जयंती के पावन पर्व पर अलंकरण समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है।

इसी कड़ी में पोरवाड समाज की वरिष्ठ कनकलता जैन ( बटलर जीजी ) इंदौर को उनकी शिक्षा , धर्म व समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से व पोरवाड सामाजिक मंच के अध्यक्ष समीर जैन मंडलेश्वर को जैन गौरव की उपाधि से सम्मानित किया गया। सामाजिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश जैन इंदौर ने बताया कि कनकलता द्वारा अपने जीवन काल में समाज की बहुत सेवा की गई है व मंच के अध्यक्ष समीर जैन ने युवा जोश के साथ अपनी चहुंमुखी प्रतिभा से मंच व समाज का नाम रोशन किया है। इंदौर जैन समाज अध्यक्ष नामिष जैन व सचिव श्रष्टि जैन ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ इन दोनों का नहीं हो कर, सम्पूर्ण पोरवाड जैन समाज का है।

सामाजिक मंच के संरक्षक आई सी जैन, राजेन्द्र जैन, अक्षय जैन, संजय जैन व मंच की मुख्य कार्यकारिणी के कार्याध्यक्ष सचिन जैन, सचिव सन्मति जैन, कोषाध्यक्ष निलेश जैन, महिला अध्यक्ष नीना जैन, सचिव ऋतु जैन ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही धांमनोद, सनावद, बालसमुंद, महेश्वर, लोनारा, खरगोन, कसरावद आदि स्थानों पर जैन समाज ने हर्ष जताया है। धांमनोद जैन समाज अध्यक्ष महेश जैन, सचिव दीपक प्रधान, उपाध्यक्ष सुनील जैन, सहसचिव अजय जैन, मंदिर व्यवस्था प्रभारी राकेश जैन, धार्मिक सचिव प्रभा प्रधान, सांस्कृतिक धांमनोद की सचिव निधि रोशन जैन आदि ने बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page