समाचार

हरियालो राजस्थान के तहत कार्यक्रम : अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद द्वारा वृक्षारोपण


 अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद शाखा खेरवाड़ा द्वारा हरियालो राजस्थान के तहत निचला खेरवाड़ा स्थित श्रृष्टि विहार विद्यालय परिसर में अध्यक्ष जतिन कोठारी के नेतृत्व में आम, अनार, आवला, चीकू, सीताफल सहित विभिन्न प्रजातियों के ग्यारह पौधे लगाए गए। पढ़िए उदयभान जैन की रिपोर्ट…


खेरवाड़ा। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद शाखा खेरवाड़ा द्वारा हरियालो राजस्थान के तहत निचला खेरवाड़ा स्थित श्रृष्टि विहार विद्यालय परिसर में अध्यक्ष जतिन कोठारी के नेतृत्व में आम, अनार, आवला, चीकू, सीताफल सहित विभिन्न प्रजातियों के ग्यारह पौधे लगाए गए। परिषद की ओर से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए।

महामंत्री प्रतीक जैन ने बताया कि परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जतिन कोठारी, महामंत्री प्रतीक जैन, उपाध्यक्ष कार्तिक जैन, संगठन मंत्री अक्षय मेहता, कोषाध्यक्ष रोमिल जैन, हिमांशु नागदा, भव्य जैन, हितेश चंदावत, सिंह वाहिनी प्रभारी शिव कुमार जोशी, महावीर इंटरनेशनल पूर्व अध्यक्ष तुषार जोशी आदि उपस्थित रहे है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page