समाचार

नसियाजी में भक्तामर महामंडल विधान का आज दूसरा दिनः वैराग्य की प्रथम सीढ़ी चढ़ रहे है-मुनिश्री आदित्य सागरजी


मुनिश्री आदित्य सागरजी ससंघ सानिध्य में श्री भक्तामर महामंडल विधान अर्चना के तीन दिवसीय आयोजन का आज दूसरा दिन प्रातः 06.30 से प्रारम्भ हुआ। श्री भक्तांबर महाआराधना मोदीजी की नसिया में प्रातः काल की बेला मे नित्य नियम पूजन श्रीजी के अभिषेक एवं विश्व में शांति हेतु शांति धारा हुई। शांतिधारा मे बीजाक्षर मंत्र उच्चारित हुए। तत्पश्चात भक्तांबर महाआराधना की भक्तिमय आराधना की गई। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर…


इंदौर। श्री भक्तांबर महाआराधना मोदीजी की नसिया में मुनिश्री आदित्य सागरजी ससंघ सानिध्य में श्री भक्तामर महामंडल विधान अर्चना के तीन दिवसीय आयोजन का आज दूसरा दिन प्रातः 06.30 से प्रारम्भ हुआ। प्रातः काल की बेला मे नित्य नियम पूजन श्रीजी के अभिषेक एवं विश्व में शांति हेतु शांति धारा हुई। शांतिधारा मे बीजाक्षर मंत्र पूज्य मुनिश्री अप्रमित सागरजी के मुखारविंद से उच्चारित हुए। तत्पश्चात भक्तांबर महाआराधना की भक्तिमय आराधना की गई। इस अवसर पर सामाजिक संसद इंदौर के सुशील पंड्या, डॉ जैनेन्द्र जैन राजेंद्र सोनी, कमलेश कासलीवाल, मनोहर झाझरी आदि समाजजन ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंगल देशना प्रवचन हुए

भक्तिमय पूजन के बाद पूज्य मुनिश्री आदित्य सागरजी के मंगल देशना प्रवचन हुए। जिसमे उन्होंने कहा की श्री भक्तामर महा विधान मंे जो भक्त इंद्र-इन्द्राणी बनकर बैठे है वो समझ लीजिए की वैराग्य की प्रथम सीढ़ी चढ़ रहे है। इस विधान के बाद उनके जीवन मे जो विशुद्धि बढ़ेगी वो उसे आने वाले समय मे उसका उद्धार होना निश्चित है। प्रवचन के बाद विधान श्रुत प्रिय महाश्रमण मुनिश्री अप्रमित सागरजी ने अपनी सुमधुर वाणी के प्रस्तुत किया। विधान की मांगलिक क्रिया बालब्रह्मचारी पियूष भैया ने की और संगीतकार मनीष जैन, सरगम ने भजन के साथ खूब भक्ति करवाई।

महापात्रों का चयन अलग तरीके से हुआ 

इस तीन दिन के आयोजन मे अलग-अलग दिन महापात्रों का चयन अलग तरीके से हुआ। जिसमें आज के दिन के सौधर्म इंद्र उत्कर्ष उमेश जैन, कुबेर इंद्र अर्पित निरुपमा जैन एवं ईशान इंद्र डॉ. जैनेन्द्र जैन, राजेश मुक्ता जैन परिवार आदि।

समाजजनों का योगदान सराहनीय

समस्त गुरुभक्त अतिशय सोनी, चिराग गोधा, तनय जैन, श्रेयांश जैन, अतिशय जैन ने दी। समारोह मे सभी इंद्र-इंद्राणियों की भोजन व्यवस्था श्री पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर, अंजनी नगर के ऋषभ पाटनी, देवेंद्र सोगानी बड़े ही वात्सल्य भावो से सभी को भोजन करवाकर पुण्य का लाभ ले रहे है। समर्पण ग्रुप, गुरु भक्त परिवार इंदौर का भी सहयोग है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page