समाचार

विजयनगर में गूंजा श्रवण संस्कृति का स्वर: भव्य समारोह के साथ धार्मिक शिक्षण शिविर का आगाज


धर्म और अध्यात्म की नगरी इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रवण संस्कृति सांगानेर के तत्वावधान में विजयनगर पाठशाला में एक विशेष धार्मिक शिक्षण शिविर का गरिमामय शुभारंभ हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। धर्म और अध्यात्म की नगरी इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रवण संस्कृति सांगानेर के तत्वावधान में विजयनगर पाठशाला में एक विशेष धार्मिक शिक्षण शिविर का गरिमामय शुभारंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना और जैन दर्शन की बारीकियों से अवगत कराना है।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ मंगल शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा किया गया। समाज श्रेष्ठी आशारानी पांडया, समाज मंत्री प्रकाश सुगनचंद, अक्षय-लीना कासलीवाल एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीता कासलीवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंगलाचरण की सुमधुर प्रस्तुति कुमारी ध्रुव और अन्वी जैन ने दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

योग और अध्यात्म का अनूठा संगम

मीडिया प्रभारी रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि शिविर के पहले दिन केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक शांति पर भी जोर दिया गया। प्रीति जैन ने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को ‘अर्हम योग’ का अभ्यास कराया। योग की इन क्रियाओं के माध्यम से तन और मन को एकाग्र करने के गुर सिखाए गए, जिसका सभी संभागियों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।

विद्वानों का सम्मान

इस अवसर पर सांगानेर से विशेष रूप से पधारे विद्वान अनिकेत अंशुल एवं स्थानीय विजयनगर पाठशाला के कुशल संचालक अनेकांत शास्त्री का समाज के श्रेष्ठियों द्वारा बहुमान किया गया। साथ ही, योग प्रशिक्षिका प्रीति दीदी का सम्मान विनीता भाभी एवं सुरभि जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर पल्लवी जैन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में कल्पना आयुषी जैन एवं अंजू जैन का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने सभी के लिए स्वल्पाहार व्यवस्था की। यह शिविर आगामी दिनों में बच्चों और युवाओं के लिए आत्मिक उन्नति का केंद्र बनेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page