समाचार

श्री मणिभद्रवीर जैन तीर्थ, मातमोर का संरक्षण हो: खरगोन में जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम से दिया ज्ञापन 


खरगोन में सोमवार को जैन प्रबुद्ध मंच के आह्वान पर सकल जैन समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। तीर्थ संरक्षण की मांग की। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…


 धामनोद। खरगोन में सोमवार को जैन प्रबुद्ध मंच के आह्वान पर सकल जैन समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें कर ऋषभुवनभानु पार्श्वनाथ श्री मणिभद्रवीर जैन तीर्थ, मातमोर के संरक्षण, पवित्रता, शुचिता को बचाने की मांग करते हुए यहां होने जा रहे पट्टा वितरण पर रोक लगाने का आग्रह किया गया। इस 2 पेज के ज्ञापन में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार से पट्टा वितरण रोकने एवं पूर्व में घोषित पौधरोपण को पूर्ण करने की मांग की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page