मंडलेश्वर निवासी जीवन चंद जैन की नेत्र ज्योति अब दूसरों के आंखों में प्रकाश बनकर सदैव दुनिया देखेगी। उनके पुत्रों ने जीवन चंद की मृत्युपरांत यह निर्णय लिया और नेत्रदान कराया। इस पुनीत कार्य की समाजजन अनुमोदना कर रहे हैं। मंडलेश्वर/संवाद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
मंडलेश्वर/सनावद। मंडलेश्वर जैन समाज के वरिष्ठ जीवनचंद जैन के निधन के बाद उनके पुत्र मनोज एवं समीर जैन ने धामनोद के समाजसेवी राकेश जैन एवं सोनू गांधी से संपर्क कर नेत्रदान की इच्छा जाहिर की।
इन्होंने धामनोद के रोटरी क्लब के नेत्रदान प्रभारी प्रकाश राठौड़ से संपर्क किया। धामनोद में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने खरगोन के नेत्र चिकित्सा सहायक उदयसिंह राठौड़ एवं वार्ड बाय दीनानाथ गुप्ता को सरकारी वाहन से भेजकर रात 12:30 बजे नेत्रदान संपन्न कराया। मंडलेश्वर के जैन परिवार को इस दु:ख की घड़ी में साहसिक निर्णय लेने पर धामनोद की सामाजिक संस्थाओं ने धन्यवाद प्रेषित किया। श्रीफल न्यूज परिवार भी अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।













Add Comment